रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में ओडिशा से लाया जा रहा 400 KG गांजा जब्त

C

CG Khabar

25 अग. 2026, 01:35 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

Police Van
Police Van

गरियाबंद । संवाददाता: छत्तीसगढ़ पुलिस ने गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में पुलिस ने ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा 400 किलोग्राम गांजा जब्त किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी गई है. पुलिस ने इस मामले में एक अंतरराज्यीय गिरोह के 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है, साथ ही 6.5 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं.


पुलिस के अनुसार, 23 और 24 अगस्त की दरमियानी रात एनएच-130सी पर स्थित खुटगांव चेकपोस्ट पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान ओडिशा की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई. ट्रक की छत पर काली त्रिपाल के नीचे छिपाकर रखे गए गांजे के कई पैकेट बरामद हुए. 

विज्ञापन


मौके से ट्रक चालक संतोष अनंता मोहिते (49) और उसके साथी सुमित सुभाष थोडवे (35) को हिरासत में लिया गया, जो महाराष्ट्र के निवासी हैं.


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य तस्कर ट्रक के आगे-आगे चलकर रास्ते की रेकी कर रहे थे. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाइक सवार पंकज अनंता मोहिते (47, निवासी महाराष्ट्र) और जालंधर खम्हारी (43, निवासी कालाहांडी, ओडिशा) को भी दबोच लिया.


गहन पूछताछ में सामने आया कि तस्करों ने यह खेप ओडिशा के कालाहांडी निवासी विनोद दिसारी (40) से खरीदी थी. इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर विनोद दिसारी को भी गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से गांजे की खरीद-फरोख्त से जुड़े 5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए.


पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि और मादक पदार्थ (NDPS) अधिनियम की धारा 20(B)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से ओडिशा और अन्य राज्यों के बीच सक्रिय एक बड़े नशीले पदार्थों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में सफलता मिली है. फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

एक घंटा पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

3 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

3 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

हसदेव बांगो नहर: अधिग्रहित जमीन के गैर-उपयोग पर पूर्व मालिकों का वापसी का दावा खारिज

4 घंटे पहले

टंक राम वर्मा- उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोचिंग संस्थानों पर कसेगा नकेल, नया कानून ला रही सरकार, 7 दिनों में मांगे सुझाव

4 घंटे पहले

हेरोइन तस्कर गिरफ्तार- धमतरी
छत्तीसगढ़

धमतरी: 15 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर की तलाश

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP