मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

जांजगीर-चांपा जिला जेल में 4 कैदी HIV पाजिटिव

C

CG Khabar

08 जून 2026, 08:14 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

HIV positive
HIV positive

जांजगीर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला जेल में स्वास्थ्य जांच के दौरान चार कैदियों में एचआईवी (HIV) संक्रमण की पुष्टि हुई है. इस घटना के बाद से जेल प्रशासन और स्थानीय स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है. जेल के भीतर संक्रमण फैलने की खबरों ने सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसके बाद संक्रमण के कारणों की गहन समीक्षा की जा रही है.


जेल प्रशासन के मुताबिक, जिला अस्पताल में कराए गए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान इन चारों कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. जिला जेल अधीक्षक डॉ. डी. टोंडर ने बताया कि जेल नियमावली के तहत किसी भी नए कैदी को दाखिल करने से पहले उसकी पूरी मेडिकल जांच की जाती है, जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर और अन्य जरूरी टेस्ट शामिल होते हैं. 

विज्ञापन


वर्तमान में संक्रमित कैदियों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से बिलासपुर से मंगवाई गई जरूरी दवाइयों के जरिए उनका नियमित इलाज शुरू कर दिया गया है.


इस मामले के सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि सुरक्षित और नियंत्रित मानी जाने वाली जेल की चारदीवारी के भीतर यह वायरस कैसे पहुंचा. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि संभवतः कुछ कैदी जेल में आने से पहले ही इस वायरस से संक्रमित रहे होंगे, जिनका पता इस बार की जांच में चला है. 


स्वास्थ्य विभाग ने इस बात को पूरी तरह स्पष्ट किया है कि एचआईवी एक साथ रहने, खाना साझा करने या हाथ मिलाने जैसी सामान्य गतिविधियों से नहीं फैलता है. 


इसके फैलने की मुख्य वजहें संक्रमित रक्त, असुरक्षित शारीरिक संबंध या दूषित सुइयों का इस्तेमाल होती हैं. फिलहाल, जेल के भीतर भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए रूटीन स्क्रीनिंग और संक्रमण नियंत्रण प्रणालियों को और अधिक मजबूत करने पर विचार किया जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

5 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

5 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

6 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

12 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

12 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP