रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

जगदलपुर केंद्रीय जेल में 10 दिनों में 3 कैदियों की मौत

C

CG Khabar

09 जून 2026, 01:55 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

जगदलपुर जेल
जगदलपुर जेल

बस्तर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की जगदलपुर केंद्रीय जेल में सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और कैदियों की निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. महज 10 दिनों के भीतर जेल में तीन कैदियों की मौत से हड़कंप मच गया है. लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद भी जेल प्रशासन ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है, जिससे व्यवस्थाओं पर सवाल और गहरे हो गए हैं.


ताजा मामला सुधु कश्यप नाम के एक सजायाफ्ता बंदी का है. अक्टूबर 2025 में बीएनएस की धारा 64(1) के तहत सश्रम कारावास की सजा काट रहे सुधु कश्यप की 2 जून से तबीयत बिगड़ने लगी थी. जेल के भीतर प्राथमिक उपचार के बाद, ब्लड प्रेशर बढ़ने और हालत गंभीर होने पर उसे 6 जून को डिमरापाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान 7 जून को उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन


यह इस जेल में पिछले 10 दिनों के भीतर मौत का तीसरा मामला है:


31 मई: जेल परिसर के भीतर एक विचाराधीन महिला बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.


4 जून: नक्सल मामले में बंद एक अन्य विचाराधीन कैदी रमेश कुंजाम की बाथरूम में गिरने के बाद मौत हो गई थी.


7 जून: सजायाफ्ता बंदी सुधु कश्यप की इलाज के दौरान मौत हो गई.


जांच में जुटी पुलिस और प्रशासन


इस पूरे संवेदनशील मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि जगदलपुर के तहसीलदार इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच कर रहे हैं. इसके साथ ही कोतवाली पुलिस ने तीनों ही मामलों में मर्ग कायम कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है.


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौतों के सही कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जेल प्रशासन से भी कड़ी पूछताछ की जाएगी. अब देखना यह होगा कि इस उच्च स्तरीय जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और जेल प्रबंधन की लापरवाही उजागर होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

50 मिनट पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

एक घंटा पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

एक घंटा पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

4 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

4 घंटे पहले

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
छत्तीसगढ़

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP