शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़ में अंडों से निकले 21 अजगर

रायगढ़ में अंडों से निकले 21 अजगर के बच्चे

H

Hupendra Sharma

08 जुल. 2025, 12:08 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

अजगर
अजगर

रायगढ़ | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 10 दिन पहले एक बड़े अजगर सांप को पकड़ा गया था. सांप के पास से 21 अंडे मिले थे. इन अंडों से अब 21 अजगर सांप के बच्चे निकले हैं.


वन विभाग व एनिमल सेवा समिति की टीम द्वारा सभी को पहाड़ और जंगल के बीच सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया. 

विज्ञापन


दरअसल, रायगढ़ जिले के ननसियां गांव में एक किसान के घर 27 जून को अजगर सांप घुस गया था. किसान ने अजगर को पकड़ने एनिमल सेवा समिति की टीम को फोन कर बुलाया.


समिति के अध्यक्ष धमेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अजगर को पकड़ा.


अजगर 12 फीट लंबा और 25 किलो वजनी था. टीम ने अजगर को पकड़ने के बाद पास ही एक नदी में छोड़ दिया था.


रेस्क्यू के दौरान सर्प मित्र टीम को मौके से 21 अजगर के अंडे भी मिले. टीम सभी अंडे को सुरक्षित स्थान पर रख निगरानी कर रही थी.


सोमवार को अंडे में हल्का क्रेक आया और मंगलवार को सभी अंडे फूट गए. अंडों के फूटते ही उसमें से 21 अजगर के बच्चे बाहर आ गए.


एनिमल सेवा समिति की टीम ने अजगर के सभी बच्चों को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है. एनिमल सेवा समिति टीम के अध्यक्ष धमेंद्र सिंह का कहना है जिस स्थान से अजगर के अंडे मिले हैं, उस स्थान पर 2-3 और बड़े अजगर हो सकते हैं. वह स्थान अजगरों के अनुकूल प्राकृतिक आवास है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

5 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

5 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

5 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

6 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

14 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP