शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

महाद्वीप टकराव से धरती पर 2.5 अरब साल बाद मानव का अंत

C

CG Khabar

17 दिस. 2025, 07:22 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

अफ्रीका-अमेरिका
अफ्रीका-अमेरिका

नई दिल्ली । डेस्क: वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि पृथ्वी पर इंसानों का अंत हो सकता है, वो भी 250 मिलियन साल बाद. वजह है महाद्वीपों का आपस में टकराना. ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक अलेक्जेंडर फर्न्सवर्थ की टीम ने इस पर गहरा अध्ययन किया है. उनकी रिसर्च 'नेचर जियोसाइंस' पत्रिका में छपी है.


टीम का कहना है कि अफ्रीका और अमेरिका जैसे महाद्वीप धीरे-धीरे एक-दूसरे की ओर बढ़ रहे हैं. लाखों-करोड़ों सालों में ये आपस में जुड़कर एक विशाल महाद्वीप बना देंगे, जिसका नाम रखा गया है 'पैंजिया अल्टिमा'. यह महाद्वीप इतना बड़ा होगा कि समुद्र से दूर चला जाएगा. 

विज्ञापन


इससे पृथ्वी का तापमान तेजी से बढ़ेगा. सूरज की गर्मी भी ज्यादा पड़ेगी और ज्वालामुखियों से कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ2) का उत्सर्जन बढ़ेगा.


नतीजा? धरती का औसत तापमान 40 से 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. नमी भी बहुत बढ़ जाएगी. इंसान और जानवर पसीने से शरीर की गर्मी बाहर नहीं निकाल पाएंगे. शारीरिक तापमान नियंत्रित न होने से सब मर जाएंगे. 


वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह वैसा ही होगा जैसे करोड़ों साल पहले डायनासोर लुप्त हो गए थे.


टीम के सदस्य यूनिस लो कहते हैं कि भविष्य को सोचकर आज से ही सतर्क होना चाहिए. ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन कम करें, वरना यह गर्मी जल्दी ही हमारी मुसीबत बन सकती है. 


पिछले दस सालों में ही धरती का तापमान बढ़ा है, जो सेहत और खेती पर असर डाल रहा है. अगर अभी कार्बन उत्सर्जन शून्य न किया, तो इंसान को ही भुगतना पड़ेगा.


वैज्ञानिकों ने कंप्यूटर मॉडल बनाकर यह सब टेस्ट किया है. उनका मानना है कि महाद्वीपों की हलचल से पृथ्वी का वातावरण गर्म होता जाएगा. 'पैंजिया अल्टिमा' में रहना इंसानों के लिए नामुमकिन हो जाएगा. इसलिए, आज से ही पर्यावरण बचाने की मुहिम तेज करें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
TB
खबर खास

WHO: भारत ने TB से होने वाली मौतों में 38% की ऐतिहासिक गिरावट, वैश्विक औसत को पछाड़ा

9 घंटे पहले

Microsoft
खबर खास

इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़े दबाव से चरमराई माइक्रोसॉफ्ट सेवाएं, आंशिक बहाली, एशिया में संकट बरकरार

9 घंटे पहले

AI Generated Photo
खबर खास

AI-जनित परमाणु तबाही को टालने के लिए US-China के बीच ‘हॉटलाइन’ की दरकार- विशेषज्ञों की चेतावनी

21 घंटे पहले

आवारा कुत्ते
खबर खास

आवारा कुत्तों के व्यवहार पर नया शोध, जानें इंसान-कुत्तों के संघर्ष को कम करने का तरीका

23 घंटे पहले

प्याज के दाम दुगने हुए
खबर खास

दो साल के शिखर पर पहुंची महंगाई: दोगुने हुए प्याज के दाम, अब महंगी EMI के झटके की तैयारी!

23 घंटे पहले

ATM Cards
खबर खास

बचत बैंक खातों से लाखों के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर मुख्यालय से लग रही खातों पर रोक

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP