सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

शेयर बाजार में कुछ ही मिनटों में डूबे ₹2 लाख करोड़

C

CG Khabar

19 जून 2026, 07:49 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

शेयर ट्रेडिंग
शेयर ट्रेडिंग

नई दिल्ली । डेस्क: ग्लोबल कंसल्टेंसी फर्म एक्सेंचर (Accenture) द्वारा राजस्व वृद्धि के अनुमान में कटौती किए जाने के बाद भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली. बाजार खुलते ही दलाल स्ट्रीट पर चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिससे कुछ ही मिनटों के भीतर निवेशकों के करीब 2 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए. 


दोपहर के कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचक अंक सेंसेक्स करीब 750 अंक तक टूट गया.

विज्ञापन


आईटी सेक्टर में मंदी और कंपनियों द्वारा खर्च घटाने की आशंका के चलते सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुड़े शेयरों में सबसे ज्यादा मार पड़ी है. 


दिग्गज आईटी कंपनियों जैसे टीसीएस (TCS), इंफोसिस (Infosys), एचसीएल टेक (HCLTech), टेक महिंद्रा और विप्रो (Wipro) के शेयरों में 3.3 प्रतिशत से लेकर 6 प्रतिशत तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. 


इसके अलावा मिड-कैप सॉफ्टवेयर कंपनियों जैसे कोफ़ोर्ज, सोनाटा सॉफ्टवेयर, टाटा एलेक्सी और केपीआईटी टेक्नोलॉजीज के शेयर भी इस बिकवाली के दबाव से अछूते नहीं रहे और उनके भाव तेजी से नीचे आए.


दरअसल, एक्सेंचर की ताजा अर्निंग रिपोर्ट में इस बात का संकेत दिया गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर चारों तरफ चर्चा होने के बावजूद, तकनीकी क्षेत्र के ग्राहक फिलहाल नया खर्च बढ़ाने में हिचकिचा रहे हैं. इस चेतावनी ने वैश्विक स्तर पर आईटी सेक्टर की वित्तीय सेहत को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.


दिलचस्प बात यह है कि अमेरिकी-ईरान शांति समझौते के बाद कच्चे तेल की कीमतें पिछले कई महीनों के निचले स्तर पर हैं, जिससे भारतीय बाजारों में पिछले पांच सत्रों से तेजी का रुख था. 


महंगाई और चालू खाता घाटे (CAD) में कमी के साथ-साथ विदेशी निवेशकों की बिकवाली थमने और बैंकिंग शेयरों में शॉर्ट-कवरिंग से बाजार मजबूत दिख रहा था. लेकिन आईटी सेक्टर पर आए इस नए दबाव ने बाजार की रौनक छीन ली. 


हालांकि, बाजार के कुछ अन्य क्षेत्रों में स्थिरता बनी रही; एनटीपीसी, सन फार्मा, पावर ग्रिड, ट्रेंट और भारती एयरटेल जैसी कंपनियों के शेयर मामूली बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शेयर बाजार
खबर खास

नवंबर में विदेशी निवेशकों का 'यू-टर्न', भारतीय बाजार में झोंके ₹84,290 करोड़

21 घंटे पहले

AI Generated Photo
खबर खास

टाइट अंडरवियर से पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ और स्पर्म क्वालिटी को खतरा, नई स्टडी का खुलासा

एक दिन पहले

AI Generated Photo
खबर खास

तेलंगाना में गिग वर्कर्स के लिए बीमा एवं हर ट्रांजेक्शन पर 1% सामाजिक सुरक्षा योगदान- राहुल गांधी

एक दिन पहले

रामलीला मैदान-दिल्ली
खबर खास

दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन के नए नियम का मसौदा: 50 हजार की भीड़ और 7 घंटे की समय सीमा

एक दिन पहले

TB
खबर खास

WHO: भारत ने TB से होने वाली मौतों में 38% की ऐतिहासिक गिरावट, वैश्विक औसत को पछाड़ा

2 दिन पहले

Microsoft
खबर खास

इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़े दबाव से चरमराई माइक्रोसॉफ्ट सेवाएं, आंशिक बहाली, एशिया में संकट बरकरार

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP