गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

पैरा फुटू खाने से एक ही परिवार के 13 लोग बीमार

H

Hupendra Sharma

14 जुल. 2025, 10:32 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

पैरा फुटू
पैरा फुटू

बालोद | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पैरा में उगे फुटू (मशरूम) की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 13 लोग बीमार पड़ गए. फूड पॉइजनिंग की शिकार पर सभी लोगों को डौंडीलोहारा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


पीड़ितों में चार छोटे बच्चे और नौ महिलाएं शामिल हैं. घटना के बाद से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई. घटना डौंडीलोहारा क्षेत्र के ग्राम मुड़खुसरा गांव की है.

विज्ञापन


बीएमओ डॉ. विनोद चौरका ने बताया कि सभी पीड़ितों की स्थिति फिलहाल स्थिर है. उन्हें ड्रिप व जरूरी इंजेक्शन देकर इलाज किया जा रहा है. समय पर इलाज मिलने से सभी की स्थिति अब सामान्य है.


उन्होंने आशंका जताई कि यह फुटू संभवतः किसी जहरीली प्रजाति का रहा होगा, जिससे यह फूड पॉइजनिंग हुई. 


ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक ब्यारे में पैरा के ढेर पर फुटू उगा था. जिसे रविवार को रेवती बाई हल्बा नाम की महिला के तोड़कर सब्जी बनाई थी. जिसे परिवार के बच्चों के साथ महिलाओं ने खाया था.


सब्जी खाने के करीब एक घंटे बाद एक के बाद एक सभी लोग बीमार पड़ गए. उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत पर तत्काल उन्हें डौंडीलोहारा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.


बताया गया कि परिवार के पुरुष सदस्य अपने काम में व्यस्त थे. इसलिए उन्होंने फुटू नहीं खाया, जिससे वे सुरक्षित हैं. 



यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

14 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

14 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

18 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

एक दिन पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP