शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

ओडिशा में 11 नक्सलियों का सरेंडर, 10 छत्तीसगढ़ के

C

CG Khabar

15 मार्च 2026, 01:54 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

नक्सली सरेंडर
नक्सली सरेंडर

भवानीपटना । डेस्क: ओडिशा के कालाहांडी जिले में रविवार को 22 लाख रुपये के इनामी डिविजनल कमेटी सदस्य (DCM) नकुल समेत 11 नक्सलियों ने राज्य पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. ओडिशा के पुलिस महानिदेशक वाई.बी. खुरानिया और एडीजी संजीव पांडा की उपस्थिति में आयोजित एक विशेष समारोह में इन नक्सलियों ने अपने हथियार डाल दिए.


आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों में 1 डीसीएम, 5 एरिया कमेटी मेंबर (ACM) और 5 सक्रिय सदस्य शामिल हैं, जिन पर कुल मिलाकर 63 लाख रुपये से अधिक का इनाम घोषित था. 

विज्ञापन


मुख्य कमांडर नकुल मूल रूप से महाराष्ट्र का निवासी है, जबकि अन्य 10 सदस्य छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. इन सभी का संबंध प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के बंसधारा-घुमसुर-नागावली (BGN) डिवीजन से था. नक्सलियों ने अपने साथ 1 एके-47, 1 इंसास, 4 एसएलआर राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी पुलिस को सौंपा है.


डीजीपी खुरानिया ने इस मौके पर कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण क्षेत्र में वामपंथी चरमपंथी विचारधारा के कमजोर पड़ने और सुरक्षा बलों के बढ़ते प्रभाव का प्रमाण है. 


उन्होंने स्पष्ट किया कि ओडिशा पुलिस 31 मार्च, 2026 तक पूरे राज्य को नक्सल मुक्त बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है. 


एडीजी संजीव पांडा ने बताया कि दिसंबर 2025 में केंद्रीय समिति के सदस्य गणेश उइके के मारे जाने के बाद से नक्सली खेमे में भारी हताशा थी, जिसके कारण उन्होंने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया. 


अब राज्य में केवल 15 के करीब नक्सली सक्रिय बचे हैं, जिनके खिलाफ कंधमाल के सीमावर्ती इलाकों में अभियान तेज कर दिया गया है. राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत इन सभी को आर्थिक सहायता और व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

5 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

5 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

5 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

5 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

14 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP