बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में पत्थरबाजी मामले में 11 गिरफ्तार

C

CG Khabar

31 अग. 2026, 01:59 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

पुलिस अधिकारी
पुलिस अधिकारी

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में सोशल मीडिया पर एक कथित धार्मिक पोस्ट को लेकर शुरू हुई आपसी अनबन ने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया था. 28 अगस्त की रात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज इलाके में दो गुटों के बीच जमकर हिंसा और पत्थरबाजी हुई. इस घटना में तारबाहर थाना प्रभारी (टीआई) रवि तिवारी के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि दोनों पक्षों के 24 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं.


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों गुटों के कुल 11 उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया है. पकड़े गए आरोपियों में सोहेल खान समूह के आठ सदस्य-मौला बक्स, शेख अजहरुद्दीन, मोहम्मद जाहिद, सलीक अहमद, शकीर, मोहम्मद लाइक, रेहान अली और मोहम्मद जुनैद शामिल हैं. 

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ ठाकुर राम सिंह गुट के राजू यादव, राकेश यादव और छात्रपाल साहू की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस हिस्ट्रीशीटर सोहेल खान और ठाकुर राम सिंह की इस पूरे विवाद में भूमिका की गहनता से पड़ताल कर रही है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर की गई एक टिप्पणी के बाद हुई थी, जिसने देखते ही देखते जमीनी तनातनी का रूप ले लिया. दोनों पक्षों ने फोन करके अपने अन्य साथियों को मौके पर एकत्रित कर लिया, जिसके बाद बहस मारपीट और ईंट-पत्थर चलने तक पहुंच गई. 


सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस गश्त दल और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन भीड़ का आक्रोश बढ़ने के कारण स्थिति पर काबू पाने में समय लगा.


क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से धारा 163 लागू कर दी है और संवेदनशीलता वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है. 


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और वायरल वीडियो के आधार पर अन्य उपद्रवियों की शिनाख्त की जा रही है. फरार चल रहे बाकी संदिग्धों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

3 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

4 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

4 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

4 घंटे पहले

Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

14 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP