शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

10 साल की अंविका एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंची

C

CG Khabar

21 जून 2025, 12:59 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

अंविका अग्रवाल
अंविका अग्रवाल

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की बेटी ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है. राजधानी रायपुर की 10 वर्षीय अंविका अग्रवाल ने एवरेस्ट बेस कैंप (17,600 फीट) तक की चढ़ाई पूरी करके सबसे कम उम्र की ट्रेकर होने का गौरव हासिल किया है. उन्होंने यह उपलब्धि अपने माता-पिता के साथ मिलकर हासिल की और कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी. अंविका की इस उपलब्धि पर काठमांडू की संस्था "हिमालियन सोशल जर्नी ट्रेकिंग संस्थान" ने उसे सम्मानित किया है.


अंविका, जो कि पांचवीं कक्षा की छात्रा है ने इस ट्रेक पर चढ़ने के लिये दो महीने तक कड़ी मेहनत की. उनके पिता नीरज अग्रवाल ने बताया कि अंविका ने रोजाना 2,000 सीढ़ियाँ चढ़ने और लंबी दूरी तक पैदल चलने का अभ्यास किया. 30 मई से शुरू हुई यह यात्रा 7 जून को एवरेस्ट बेस कैंप पर पहुंचकर पूरी हुई.

विज्ञापन


इस ट्रेकिंग दल में कुल 12 सदस्य थे, जिनमें से 8 अन्य राज्यों से थे. नीरज अग्रवाल ने बताया कि रास्ते में ऑक्सीजन की कमी और ठंड के कारण मुश्किलें आईं, लेकिन अंविका ने हिम्मत नहीं हारी. यात्रा के दौरान उनकी तबीयत थोड़ी खराब हुई, लेकिन उन्होंने अपना लक्ष्य पूरा किया.


अंविका न केवल एक साहसी ट्रेकर हैं, बल्कि मेधावी छात्रा भी हैं. उन्हें पढ़ने-लिखने का बहुत शौक है और महज 10 साल की उम्र में ही उन्होंने एक किताब भी लिखी है. 


अंविका की इस सफलता से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित महसूस कर रहा है. उनके साहस और मेहनत ने साबित किया है कि उम्र कोई बाधा नहीं, अगर इरादे मजबूत हों.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

वैक्सीन भी नहीं बचा सके 2 साल की मासूम को, 10 दिनों में रेबीज ने ली दूसरी बलि

5 घंटे पहले

नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

5 घंटे पहले

नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

5 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

6 घंटे पहले

रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

6 घंटे पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP