शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

लखमा ने शराब घोटाला नहीं कबूला, उल्टा अधिकारियों से पूछे सवाल

C

CG Khabar

05 जन. 2025, 12:39 PM 3 मिनट में पढ़ें 15

लखमा ने शराब घोटाला नहीं कबूला, उल्टा अधिकारियों से पूछे सवाल

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश से ईडी की टीम ने करीब 8 घंटे तक पूछताछ की लेकिन कवासी लखमा ने शराब घोटाला कबूल नहीं किया.

 लखमा का दावा है कि उल्टा उन्होंने ईडी के अधिकारियों से ही सवाल पूछा है कि प्रदेश में तीन कंपनियां शराब बनाती थी. शराब घोटाला हुआ है तो उन कंपनियों के खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं हुई. 

विज्ञापन

उनके ऊपर भी जांच करना चाहिए. वहीं लखमा ने अंदर की कुछ बातों को बताने से मना कर दिया.

ईडी द्वारा लंबी पूछताछ के बाद बाहर आने के बाद कवासी लखमा ने कहा कि ईडी ने दोनों से शराब और संपत्ति से जुड़े सवाल पूछे. मैंने प्रॉपर्टी से जड़े कुछ दस्तावेज ईडी को सौंपा है, जो ईडी ने मुझसे मांगे थे. 

अब बेटे और बहू की संपत्ति का ब्यौरा मांगा है. इसकी डिटेल उपलब्ध करवाने के लिए कुछ समय मांगा है. जिसे 2 से 4 दिनों के अंदर सौंप दूंगा.

लखमा ने बताया कि अंदर अफसरों ने चाय-नाश्ता पूछा. किसी भी जानकारी के लिए विशेष दबाव नहीं डाला. इसलिए अंदर कोई परेशानी नहीं हुई. ना ही किसी भी अधिकारी ने मेरे साथ बदतमीजी की.

विधानसभा में सवाल पूछना पड़ा महंगा

हालांकि कवासी लखमा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि विधानसभा में मुझे सवाल पूछना भारी पड़ गया. मैं गरीब आदिवासी नेता हूं और आदिवासियों के लिए हमेशा आवाज उठाता रहा हूं. उसी से नाराज होकर भाजपा ने मुझे परेशान करने के लिए आरोप लगाए हैं. लेकिन मैं भी हार मानने वाला नहीं हूं. 

इसकी लड़ाई अंतिम तक लडूंगा. जब तक जिंदा रहूंगा, आदिवासियों के लिए लड़ता रहूंगा.

उन्होंने कहा कि विधानसभा में मैंने बस्तर के गरीब आदिवासियों से जुड़े कई मुद्दे को उठाया था. एनएमडीसी, बैलाडीला और सालवा जुड़ूम की वजह से विस्थापितों का मुद्दा उठाया. इस वजह से यह सब हुआ.

शराब बनाने वाली कंपनियों पर कार्रवाई क्यों नहीं

साथ ही कवासी लखमा ने कहा कि अंदर जो बात हुई उसे सार्वजनिक करना ठीक नहीं है. मैं कानून व्यवस्था मानने वाली पार्टी कांग्रेस से हूं और मैं कानून को मानता हूं. 

लेकिन मैंने ईडी के अधिकारियों से एक सवाल करते हुए मांग की है कि शराब घोटाला हुआ है तो शराब बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है. 

उस समय तीन शराब कंपनियां थीं. अगर वे दो नंबर की शराब बनाकर बिक्री की है तो उनके खिलाफ भी जांच होने चाहिए.

वहीं कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी मीडिया के सवालों से बचते दिखे. अंदर की बातचीत के बारे में कुछ नहीं बताया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

2 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

9 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

9 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

10 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

10 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP