शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर में इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, साथी से हुआ था विवाद

C

CG Khabar

04 जन. 2025, 07:29 AM 2 मिनट में पढ़ें 22

रायपुर में इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, साथी से हुआ था विवाद

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में तैनात एक इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. इस घटना से पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया है. इस घटना के बाद पुलिस के बड़े अधिकारियों ने इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की तो एक बड़ा खुलासा हुआ है.

बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर की अपने साथी पुलिस वाले से विवाद चल रहा था. दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी. इसकी शिकायत मृतक इंस्पेक्टर ने राखी थाने में की थी, लेकिन राखी थाने ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है.

विज्ञापन

इस मामले में राखी थाना प्रभारी अजीत सिंह का कहना है कि थाने में जो शिकायत की गई थी उनकी जानकारी उन्हें नहीं थी. थाने के स्टाफ से शिकायत करते हुए मृतक जवान ने बताया था कि अपने सहकर्मी के साथ विवाद हुआ है. किस बात को लेकर विवाद हुआ था, उसकी जानकारी नहीं है. मामले की जांच की जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह से मृतक इंस्पेक्टर का सहकर्मी से कहासुनी चल रही थी. दोनों के बीच 27 दिसंबर को मारपीट भी हुई थी.

इसके बाद इंस्पेक्टर अनिल सिंह गहरवाल ने रविवार शाम को अपने आप को बैरक में बंद कर अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली.

गोली की आवाज सुनकर दूसरे कमरों में आराम कर रहे जवान मौके पर पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था. जवानों ने तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी.

बताया गया कि जवान पुलिस मुख्यालय रायपुर में तैनात छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोसे के कंपनी कमांडर था और रायपुर पुलिस मुख्यालय पर तैनात था.

वह मूल रूप से सतना मध्यप्रदेश का रहने वाला था. उनके परिवार में पत्नी समेत एक बेटा और एक बेटी है.

कुछ दिन पहले की उसे विभागीय प्रमोशन मिला था और हेड कॉन्स्टेबल बने थे. मृतक जवान को नक्सल मोर्चे में अच्छा काम करने के लिए आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

16 मिनट पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

31 मिनट पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

43 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

57 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ की युवती से तेलांगाना में रेप
छत्तीसगढ़

कोठागुडेम: छत्तीसगढ़ की 19 वर्षीय मजदूर युवती से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

CG BSc Nursing 2026: राउंड 1 सीट आवंटन के नतीजे जारी, 4027 छात्रों को मिली सीट

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP