मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

माओवादियों ने महिला की हत्या की

C

CG Khabar

08 दिस. 2024, 01:24 PM 1 मिनट में पढ़ें 24

माओवादियों ने महिला की हत्या की

रायपुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित बीजापुर में माओवादियों ने एक और महिला की हत्या कर दी. पिछले चार दिनों में माओवादियों ने तीन अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों को मार डाला है.

लोदेड़ गांव की रामैया यालम और उनकी पत्नी सुकरा आलम को पहले माओवादियों ने घर से अगवा किया, उसके बाद उन्हें एक जन अदालत में ले गए.

विज्ञापन

माओवादियों ने पुलिस की मदद करने का आरोप लगाते हुए, दोनों की बेदम पिटाई की. इसके बादसुकरा आलम को मार डाला.

माओवादियों ने शव के साथ पर्चा फेंका है, जिसमें आरोप लगाया है कि दोनों पति-पत्नी तेलंगाना पुलिस के लिए मुखबिरी का काम कर रहे थे. दोनों को चार बार समझाया गया था. लेकिन दोनों नहीं माने, इसलिए मौत की सज़ा दी गई है.

पिछले चार दिनों में यह चौंथी हत्या है.

इससे पहले माओवादियों ने दो पूर्व सरपंचों को मार डाला था. दोनों पूर्व सरपंच भाजपा से जुड़े हुए थे.

इसके बाद एक दिन पहले ही माओवादियों ने आंगनबाड़ी सहायिका की घर के सामने हत्या कर दी थी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

7 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

7 घंटे पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

8 घंटे पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

8 घंटे पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

8 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP