सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

बेमौसम बारिश के चलते धान खरीदी बंद

C

CG Khabar

29 दिस. 2024, 07:17 AM 3 मिनट में पढ़ें 23

बेमौसम बारिश के चलते धान खरीदी बंद

जगदलपुर / गरियाबंद। संवाददाताः छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले और बस्तर संभाग में बैमौसम बारिश के चलते कई धान खरीदी केंद्रों में गुरुवार को धान खरीदी बंद कर दी गई है. वहीं समितियों में धान के स्टॉक को तिरपाल ढंककर बचाया गया है. फिर भी कटे-फटे तिरपाल की वजह से कई समितियों में धान भीग गया है.

दरअसल बीते दो दिनों से बस्तर और गरियाबंद जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. बस्तर संभाग में तो तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं.

विज्ञापन

बस्तर में मंगलवार की शाम से बारिश हो रही है. जो बुधवार को भी जारी रही. वहीं गुरुवार को भी कुछ जगहों पर बारिश हो रही है.

बारिश की वजह से धान खरीदी केन्द्रों में पानी भर गया है. जिस वजह से तौल करते नहीं बन रहा है, जिससे चलते कई समितियों में खरीदी बंद कर दी गई है.

बस्तर के जगदलपुर, तोकापाल, बकावंड और बस्तर ब्लॉक के आधा दर्जन खरीदी केन्द्रों में तिरपाल से ढकने के बाद भी कुछ स्थानों पर धान भीग गया है.

गरियाबंद के 31 केन्द्रों प्रभावित

गरियाबंद जिले में भी दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है.

बैमौसम बारिश से देवभोग और अमलीपदर ब्लॉक के 31 धान खरीदी केन्द्रों में खरीदी बंद कर दी गई है.

इन खरीदी केन्द्रों में देवभोग-अमलीपदर के 10 केन्द्र प्रभावित हुए हैं.

वहीं गोहरापदर ब्रांच के 16 खरीदी केंद्रों पर पानी भर जाने की वजह से खरीदी बंद करना पड़ा है.

इसी तरह मैनपुर ब्रांच के 5 केंद्र में बारिश और उठाव नहीं होने से खरीदी बंद है.

किसानों की परेशानी बढ़ी

बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण किसानों को फसल को भीगने से बचाने के साथ बेचने में आ रही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बारिश की वजह से धान खरीदी केंद्रों में फड़ गीली हो गई है.

किसानों के साथ ही खरीदी केन्द्र के कर्मचारियों को अब धान को भीगने से बचाने की चिंता सता रही है.

खरीदी बंद होने से टोकन कटाए किसान ज्यादा परेशान हो रहे हैं.

पूरी तैयारी कर चुके किसानों को अब दूसरे दिन फिर से टोकन कटवाना पड़ेगा.

मैनपुर में भी खरीदी बंद

इधर मैनपुर ब्रांच के 5 खरीदी केन्द्रों में बफर लिमिट से कई गुना ज्यादा धान जमा होने के कारण खरीदी बंद कर दी गई.

यहां धान का उठाव धीमी गति से जारी है. जिस वजह से समिति में जगह नहीं बन पा रहा है.

जब तक जगह खाली नहीं हो जाता तब तक खरीदी बंद करने का निर्णय लिया गया है.

इसकी जानकारी समिति प्रबंधक ने उच्च अधिकारियों को दे दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

16 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

17 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

21 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

21 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

21 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP