गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

बस्तर के दरभा में मोटाडोर पलटा, 4 ग्रामीणों की मौत

C

CG Khabar

23 दिस. 2024, 03:19 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

बस्तर के दरभा में मोटाडोर पलटा, 4 ग्रामीणों की मौत

जगदलपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बस्तर में शनिवार को एक तेज रफ्तार मेटाडोर 407 वाहन के पलटने से उसमें सवार चार ग्रामीणों की मौत हो गई. वहीं 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं. मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरूष है.

बताया गया कि ग्रामीण साप्ताहिक बाजार से सामान लेकर वापस घर लौट रहे थे. उसी दौरान यह हादसा हुआ.

विज्ञापन

घटना की पुष्टि एएसपी महेश्वर नाग ने की है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के नक्सल प्रभावित दरभा क्षेत्र की है.

क्षेत्र के ग्राम कोलेंगे का आज साप्ताहिक बाजार का दिन था. आस-पास के ग्रामीण बड़ी संख्या में खरीदी करने सुबह से बाजार गए हुए थे.

ग्राम चंदामेटा के ग्रामीण मेटाडोर से बाजार आए थे. दोपहर में बाजार से सामान खरीदने के बाद ग्रामीण मेटाडोर में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे.

उसी दौरान कोलेंग और चंदामेटा के बीच मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं कर पाया और मेटाडोर सड़क किनारे पलट गया.

हादसा इतना जबरदस्त था कि घटना स्थल पर ही 4 ग्रामीणों की मौत हो गई. वहीं 25 लोग घायल हो गए, जिसमें से कुछ लोगों को गंभीर चोट आई है.

घटना की खबर मिलते ही सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे और 108 से घायलों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

वहीं शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

2 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

2 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

2 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

2 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

11 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP