मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

बलरामपुर में करंट से हाथी को मारने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार

C

CG Khabar

04 जन. 2025, 12:58 PM 1 मिनट में पढ़ें 19

बलरामपुर में करंट से हाथी को मारने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के छतवा के जंगल में पिछले दिनों एक नर हाथी को करंट लगाकर मारने वाले दो और आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है. जबकि इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के कंपार्टमेंट पी 3472 छतवा जंगल में 19 दिसंबर को एक नर हाथी का शव मिला था.

विज्ञापन

वन विभाग को पोस्टमार्टम में पता चला कि हाथी की मौत करंट लगने से हुई है.

इसके बाद वन विभाग ने जांच शुरू की तो पता चला कि छतवा गांव के ही कुछ लोगों ने हाथी को मारने जंगल में करंट फैलाया था.

इस मामले में वन विभाग ने दो आरोपी हरि सिंह और परमेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

वहीं दो आरोपी गोवर्धन उर्फ राकेश कोरवा और बालदेव सिंह खैरवार फरार थे.

दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही थी. गुरुवार को इस मामले में वन विभाग को सफलता मिली और दोनों को दबोच लिया गया.

दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

4 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

4 घंटे पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

4 घंटे पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

5 घंटे पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

5 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP