शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

धान चोरी के शक में रात भर युवक की पिटाई, मौत

C

CG Khabar

25 दिस. 2024, 09:33 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

धान चोरी के शक में रात भर युवक की पिटाई, मौत

धमतरी | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के धमतरी में धान चोरी के शक में एक युवक को गांव के चौक पर बांध कर इतना पीटा गया कि युवक की मौत हो गई.

युवक के पिता ने आरोप लगाया है कि एक दंपत्ति के साथ मिलकर गांव के कुछ लोगों ने रात भर इतना मारा कि उनके बेटे ने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची.

इस मामले में डीएसपी रागिनी तिवारी का कहना है कि घटना की सूचना मिली है. युवक के परिजनों से पूछताछ के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी.

घटना कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसिदा की है.

मृतक युवक के पिता तुलसी राम ने बताया कि गांव के भिखम साहू के घर धान चोरी हुआ था. उसी के शक में उसके बेटे कार्तिक पटेल (19 साल) के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की है.

उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि रविवार की शाम उसका पूरा परिवार घर पर ही था. उसी दौरान गांव के लगभग 12-15 लोग उनके घर पहुंचे और बेटे कार्तिक को धान चोर का साथी कहते हुए घर से खींचकर अपने साथ गांव के चौक पर ले गए. पीछे-पीछे मैं और मेरी पत्नी वहां पहुंचे तो लोगों ने पिटाई शुरू कर दी थी. हम पति-पत्नी लोगों से विनती करते रहे कि बेटे को छोड़ दो लेकिन लोगों ने एक नहीं सुनी और हमारे सामने ही पिटाई करते रहे.

पिता तुलसीराम पटेल का यह भी आरोप है कि ग्रामीण देर रात डेढ़ बजे तक नहीं माने तब कुरूद थाना को घटना की सूचना दी. लेकिन पुलिस सुबह तक नहीं पहुंची. सुबह 7 बजे किसी तरह ग्रामीणों के कब्जे से बेटे को छुड़ाया और अस्पताल लेकर गए. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

3 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

3 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

9 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

16 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

16 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP