गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में नहीं हो पाया धान खरीदी का लक्ष्य हासिल

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की समय सीमा समाप्त हो चुकी है.

C

CG Khabar

31 जन. 2025, 10:27 PM 2 मिनट में पढ़ें 20

छत्तीसगढ़ धान खरीदी
छत्तीसगढ़ धान खरीदी

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की समय सीमा समाप्त हो चुकी है. इस साल लक्ष्य के मुकाबले करीब 11 लाख मीट्रिक टन धान कम खरीदा गया है. 

राज्य सरकार ने 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा था, लेकिन इस साल लगभग दो लाख किसान धान बेचने ही नहीं आए. 

विज्ञापन

इस पूरी अवधी में राज्य के 25 लाख 49 हजार पंजीकृत किसानों ने 149 लाख मीट्रिक टन धान बेचा है. 

इस प्रकार इस साल धान खरीदी का लक्ष्य हासिल नहीं हो पाया है.


छत्तीसगढ़ में इस बार 14 नवंबर से धान खरीदी की शुरूआत हुई थी, जो 31 जनवरी 2025 तक खरीदी की गई. 

राज्य में इस साल इस खरीफ सीजन में धान बिक्री के लिए 27.78 लाख किसानों ने अपना पंजीयन कराया था. 

इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल थे, जो पहली बार धान बेचने को लेकर पंजीयन कराया था.


दो लाख किसान धान बेचने नहीं आए 

इस खरीदी अवधी में प्रदेश में 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की गई है. 

धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 31 हजार 89 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है. 

हालांकि पिछले साल 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी. 

इस साल पंजीकृत किसानों में से करीब दो लाख किसान धान बेचने के लिए सोसायटी आए ही नहीं.

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है. 

अभी तक 121 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है. 

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अभी तक 100 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है.


अंतर की राशि का किसानों को इंतजार
धान बेचने के आखिरी दिन 31 जनवरी को प्रदेश भर की सभी समितियों में कुल 20 हजार 624 किसानों ने धान बेचा है.

जबकि टोकन इससे ज्यादा किसानों ने कटवाया था. खरीदी के आखिरी दिन होने के बाद भी किसान धान बेचने नहीं पहुंचे. 

इससे यही अनुमान लगाया जा रहा है कि किसानों के पास धान बचा ही नहीं है. 

वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा तय एमएसपी की राशि 2300 रुपए क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है. 

जबकि राज्य की भाजपा सरकार ने किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी का वादा किया है. 

सरकार ने घोषणा की है कि अंतर की राशि 800 रुपये को फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में किसानों को एकमुस्त दिया जाएगा.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

5 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

5 घंटे पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

21 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

21 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

एक दिन पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP