सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश

C

CG Khabar

04 जन. 2025, 07:11 AM 1 मिनट में पढ़ें 26

छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में शनिवार को सुबह से छाए काले बादल दोपहर बाद बरस पड़े. तेज हवाओं के साथ प्रदेश के कई जगहों पर बारिश हुई.

बलरामपुर और गौरेला-पेंड्रा में लगभग एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई है.

विज्ञापन

इधर राजधानी रायपुर समेत आस-पास के जिलों में शाम होते-होते बादल बरसने लगे.

इस बेमौसम बारिश से अब किसानों को फसलों के नुकसान होने की चिंता सताने लगी है.

मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और अंबिकापुर संभाग में अगले 2 दिनों तक बारिश की आशंका जताई है.

एक-दो जगह तो गरज-चमक के साथ ओले भी गिर सकते हैं.

शनिवार को तेज बारिश से कई जगह धान खरीदी केन्द्रों में धान भीग गया है.

हालांकि तिरपाल ढंककर धान को भीगने से बचाया गया. फिर भी कटे-फटे तिरपाल की वजह से कई समितियों में धान भीग गया है.

वहीं अचानक आए तेज हवाओं से कई केन्द्रों के तिरपाल भी उड़ गए. जिसे फिर से ढकने के लिए कर्मचारियों को जद्दोजहद करना पड़ा.

मौसम विभाग के अनुसार बादलों के छाने से न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों तक विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है.

इसके बाद तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट आएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

8 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

9 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

13 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

13 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

13 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP