छत्तीसगढ़ में ठंड की वापसी
रायगढ़ | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में एक हाथी के बच्चे की कीचड़ में फंसकर मौत हो गई है. वन विभाग ने शावक के शव को जेसीबी से बाहर निकलवाया और मुआयना किया. जांच में शावक के शरीर पर कहीं भी कोई चोट के निशान नहीं थे. इसके बाद पोस्ट मॉर्टम कर शव को वहीं दफना दिया.
वन विभाग के मुताबिक हाथी के बच्चे की मौत के बाद क्षेत्र में बदबू फैल गई थी. जिससे ग्रामीण परेशान थे.
मंगलवार को ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की तो पानीखेत गांव के डैम के पास कीचड़ में हाथी के बच्चे का शव मिला.
ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को दी.सूचना मिलते ही रेंजर समेत वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे.
विभागीय टीम ने आशंका जताई है कि हाथी का बच्चा पानी पीने डेम के पास आया होगा. इस दौरान डेम में उतरा होगा और कीचड़ में फंस गया होगा.
कीचड़ ज्यादा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई.
टीम का कहना है कि पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा.
मृत नर हाथी शावक की उम्र करीब 5-6 माह की होगी. चार-पांच दिन पहले की उसकी मौत हुई होगी. जिस वजह से बदबू आ रही थी.
वन विभाग ने बताया कि इन दिनों घरघोड़ा रेंज के पानीखेत के जंगल में 38 हाथियों का दल विचरण कर रहा है.