शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, बेटा-बेटी सहित पति-पत्नी की मौत

C

CG Khabar

21 दिस. 2024, 01:55 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, बेटा-बेटी सहित पति-पत्नी की मौत

देवास | डेस्कः मध्यप्रदेश के देवास में शनिवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से एक घर में आग लग गई.


इस हादसे में घर के दूसरी मंजिल में सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं.

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शहर के नयापुरा क्षेत्र के एक मकान के नीचे हिस्से में डेयरी संचालित किया जा रहा था.

उसी मकान के ऊपर माले में डेयरी संचालक परिवार सहित रहते थे.

शनिवार तड़के लगभग 4-30 बजे डेयरी में रखा गैस सिलेंडर फट गया. जिससे आग लग गई.

बताया गया कि पहली मंजिल पर डेयरी का सामान रखा हुआ था, जिससे आग और बेकाबू हो गई और दूसरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया.

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी.

घटना की सूचना मिलते ही तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और पहली मंजिल की आग पर काबू पाया.

मगर दूसरी मंजिल का रास्ता संकरा होने के कारण फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल ऊपर नहीं पहुंच पाई. जिससे ऊपर सो रहे डेयरी संचालक दिनेश कारपेंटर, उनकी पत्नी गायत्री कारपेंटर, बेटी इशिका (10) और बेटे चिराग (7) की मौत हो गई.

पुलिस की टीम ने चारों का शव बरामद कर लिया है.

बताया गया कि मृतक दिनेश कारपेंटर पिछले सात साल से यहां डेयरी चला रहे थे.

वह मूल रूप से देवास जिले बजेपुर गांव का रहने वाले थे. पिछले डेढ़ साल से वह अपने परिवार के साथ ऊपर माले पर किराये से रह रहे थे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

6 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

12 घंटे पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

23 घंटे पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

एक दिन पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

एक दिन पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP