गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

कोण्डागांव एथेनॉल प्लांट में समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी शुरू

C

CG Khabar

04 जन. 2025, 07:47 AM 2 मिनट में पढ़ें 25

कोण्डागांव एथेनॉल प्लांट में समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी शुरू

कोण्डागांव | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में स्थापित हो रहा राज्य का पहला मक्का प्रोसेसिंग प्लांट बन कर लगभग तैयार हो गया है. जनवरी में प्लांट के ट्रायल रन और कमिशनिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके लिए समर्थन मूल्य पर मक्के की खरीदी भी शुरू हो गई है.

मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण और विपणन सहकारी समिति मर्यादित के तहत मक्का की खरीदी की जा रही है. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मक्का खरीदी शुरू होने से यहां के किसान खुश हैं.

विज्ञापन

कोण्डागांव जिले के कोकोड़ी गांव में करीब 15 एकड़ में मक्का प्रोसेसिंग प्लांट लगाया गया है. इस प्लांट का संचालन मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति द्वारा की जाएगी. अधिकारियों का दावा है कि इस प्लांट में हर दिन 200 मेट्रिक टन मक्के की प्रोसेसिंग होगी. जिससे रोज 80 हजार लीटर एथेनॉल तैयार किया जाएगा.

27 दिसंबर से संस्था के सदस्य किसानों से मक्का खरीदी शुरू कर दी गई है. मक्का खरीदी सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच की जा रही है.

बताया गया कि प्लांट में उत्पादन शुरू होने के बाद इसमें परिवर्तन किया जाएगा. अभी खरीदी प्लांट स्तर पर ही की जा रही है. आवक बढ़ने के बाद खरीदी के लिए किसानों को टोकन जारी किया जाएगा. खरीदी से संबंधित सामान्य दिशा-निर्देशों की जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है.

बताया गया कि मक्के की आपूर्ति के लिए लगभग 50 हजार किसानों का पंजीयन किया गया है. खरीदी शुरू होते ही किसान अब सीधे अपनी उपज को बेचने पहुंच रहे हैं. किसानों को समर्थन मूल्य 2525 रुपये प्रति क्विंटल तो मिलेगा. इसके अलावा किसानों को प्रोत्साहन राशि के रूप में विकासखण्डवार अतिरिक्त राशि देने का भी निर्णय लिया गया है. जिसमें कोण्डागांव एवं माकडी विकासखंड के लिए 40 रुपये प्रति क्विंटल, फरसगांव के लिए 50 रुपये, और केशकाल व बड़ेराजपुर के लिए 60 रुपये दिया जाएगा.

इसके अलावा प्लांट जितना अधिक एथेनॉल तैयार करेगा, उसका लाभांश का हिस्सा भी समय-सयम पर किसानों को मिलेगा. इसके अतिरिक्त किसानों को वार्षिक साधारण सम्मेलन में विकासखंडवार प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

एक घंटा पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

एक घंटा पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

17 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

17 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

22 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP