रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

अल्लू अर्जुन जेल से रिहा

C

CG Khabar

20 दिस. 2024, 10:58 AM 1 मिनट में पढ़ें 23

अल्लू अर्जुन जेल से रिहा

हैदराबाद | डेस्क: जेल से रिहा होने के बाद अभिनेता अल्लू अर्जुन ने कहा कि "मैं सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूँ. मेरा क़ानून पर पूरा भरोसा है. प्रार्थना और आपके प्यार के लिए धन्यवाद."

अभिनेता अल्लू अर्जुन के ख़िलाफ़ एक सिनेमा हॉल में फ़िल्म 'पुष्पा-2: द रूल' की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत को लेकर मामला दर्ज किया गया था. जिसके बाद उन्हें शुक्रवार को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया था.

विज्ञापन

शनिवार की सुबह उन्हें हैदराबाद की चांचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया.

हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था. इसके कुछ देर बाद तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें चार सप्ताह की अंतरिम ज़मानत दे दी थी. हालांकि उन्हें रात को रिहा नहीं किया गया था.

अल्लू अर्जुन के वकील अशोक रेड्डी ने कहा, "तेलंगाना हाई कोर्ट से उन्हें ऑर्डर की कॉपी मिल गई थी, लेकिन इसके बाद भी अल्लू अर्जुन छोड़ा नहीं गया था. उन्हें इसके बाद क्यों नहीं छोड़ा गया. हाई कोर्ट ने कहा था कि ऑर्डर की कॉपी मिलने के तुंरत बाद अल्लू अर्जुन को छोड़ना होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस पर जवाब देना होगा और हम इसके ख़िलाफ़ क़ानूनी लड़ाई लड़ेंगे."

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

एक घंटा पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

4 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

4 घंटे पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

4 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

9 घंटे पहले

अखिलेश यादव- सपा प्रमुख
देश-विदेश

यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें- अखिलेश यादव

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP