शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

अनोखी शादीः 12 साल के बच्चे की बकरे पर बैठाकर निकाली बारात

C

CG Khabar

04 जन. 2025, 12:44 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

अनोखी शादीः 12 साल के बच्चे की बकरे पर बैठाकर निकाली बारात

टीकमगढ़ | डेस्कः मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में एक अनोखी शादी हुई. इस शादी में 12 साल के बच्चे को दूल्हा बनाकर घोड़ी की जगह बकरे पर बैठाकर बारात निकाली गई. बारात को पूरे गांव में धूमधाम से घुमाया गया. इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई. बैंड-बाजे बजाए गए, जिसमें परिजनों ने जमकर डांस भी किया.

इसके बाद सामाजिक परंपरा के तहत दूल्हे की उसकी भाभी से शादी कराई गई.

विज्ञापन

दरअसल, यह शादी असल में नहीं बल्कि एक परंपरा के तहत कराई गई है. बताया गया कि लोहिया समाज में यह अनोखी परंपरा है कि घर के बड़े बेटे का कर्ण छेदन संस्कार शादी समारोह की तरह धूमधाम से किया जाता है. इसमें शादी की सभी रस्में विधि-विधान से पूरी की जाती है.

परिवार के मुताबिक यह परंपरा करीब 400 साल से चली आ रही है. जिसमें कर्ण छेदन संस्कार में बड़े बेटे को दूल्हा बनाकर उसकी बारात बकरे पर बैठाकर निकालने की परंपरा है. इस शादी में परिवार के अलावा रिश्तेदार और जान-पहचान के सभी लोगों को आमंत्रण देकर बुलाया जाता है.

शहर के ताल दरवाजा निवासी प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि उनके बड़े पोते राघव अग्रवाल (12) का कर्ण छेदन संस्कार गुरुवार को हुआ.

शुक्रवार को समाज की परंपरा के अनुसार उसकी बकरे पर बारात निकाली गई.

इसमें परिवार के सभी सदस्य और रिश्तेदार शामिल हुए.

उन्होंने बताया कि दादा परदादा के जमाने से यह परंपरा चली आ रही है. मैंने इससे पहले अपने बड़े बेटे के कर्ण छेदन संस्कार में इसी तरह बकरे पर बारात निकाल कर परंपरा निभाई थी. हमारे परिवार में यह परंपरा कई पीढ़ियों से चली आ रही है. यह हमारे समाज में 16 संस्कारों में से एक है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

9 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

15 घंटे पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

एक दिन पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

एक दिन पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

एक दिन पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP