मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

वेदांता पावर प्लांट दुर्घटना: बिलासपुर कमिश्नर जांच करेंगे, 5-5 लाख मुआवजा

C

CG Khabar

15 अप्रै. 2026, 02:03 AM 3 मिनट में पढ़ें 15

वेदांत पावर प्लांट
वेदांत पावर प्लांट

रायपुर । संवाददाता: सक्ती के वेदांत पावर प्लांट दुर्घटना की जांच बिलासपुर के कमिश्नर करेंगे. गौरतलब है कि मंगलवार को सक्ती के वेदांत पावर प्लांट में हुए दुर्घटना में 14 मजदूरों का मौत हो गई तथा 15 से 30 मरीज घायल हो गए हैं. जांच का आदेश मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया है.


उन्होंने मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5 - 5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है. साथ ही, हादसे में घायल हुए श्रमिकों को 50 - 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि उन्हें तत्काल राहत और संबल मिल सके.

विज्ञापन


उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिजली संयंत्र में हुई दुर्घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा, जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों के समुचित एवं निःशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.


मुख्यमंत्री साय ने घटना की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर बिलासपुर को जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस हादसे के लिए जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.


इसके अलावा, छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुई दुर्घटना में जानमाल के नुकसान पर गहरा शोक व्यक्त किया है.


मंत्री देवांगन ने इस घटना को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं. उन्होंने कहा कि इस हादसे में श्रमिकों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है.  


उद्योग मंत्री ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर चर्चा कर जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए. वर्तमान में प्रशासन की निगरानी में तेजी से राहत कार्य संचालित किया जा रहा है तथा घायलों को त्वरित और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.


घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए. उन्होंने स्वास्थ्य सचिव से चर्चा कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली तथा संचालक स्वास्थ्य सेवाएं एवं आयुक्त चिकित्सा शिक्षा को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए. मंत्री के निर्देश पर आसपास के क्षेत्रों से एम्बुलेंस एवं चिकित्सा संसाधनों को तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना किया गया.


घायलों के समुचित उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं. रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ सहित आसपास के जिलों के अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके.


घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की कमान संभाली. प्रशासन ने एम्बुलेंस, चिकित्सा दल और आवश्यक संसाधनों को तत्काल सक्रिय कर घायलों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

5 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

5 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

1 सप्ताह पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

3 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

3 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP