बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

बस्तर के दो माओवादी, ओडिशा में गिरफ्तार

ओडिशा में गिरफ्तार दो माओवादी, बस्तर के बताये जा रहे

C

CG Khabar

13 जून 2025, 02:33 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

दो माओवादी गिरफ्तार
दो माओवादी गिरफ्तार

मलकानगिरी | संवाददाताः ओडिशा के मलकानगिरी जिले के जंगल में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और ओडिशा पुलिस ने शुक्रवार को संयुक्त अभियान में माओवादियों के साथ मुठभेड़ के बाद दो नक्सली कमांडरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है.


पुलिस ने बताया कि कांगेरघाटी क्षेत्र के एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम) केसा कवासी (32) और आंध्र-ओडिशा सीमा माओवादी सैन्य प्लाटून के एसीएम राकेश उर्फ सानू कुंजम (30) को सुरक्षा बलों ने उक्त जिले के सोडिगुडा और तेंतुलीगुडा गांवों के निकट से गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने दोनों माओवादियों से एक पिस्तौल, दस इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, एक वॉकी-टॉकी और एक रेडियो, छह राउंड गोलियां, दो चाकू और कुछ अन्य सामान बरामद किया है.


सुरक्षाबलों का कहना है कि दोनों को हल्की गोलीबारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.


बीएसएफ की दूसरी बटालियन के कमांडेंट वरुणेंद्र प्रताप सिंह और मलकानगिरी के पुलिस अधीक्षक विनोद पाटिल ने जिला मुख्यालय में प्रेस वार्ता में बताया कि दोनों माओवादियों को संयुक्त अभियान में पकड़ा गया, जो विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर क्षेत्र में चलाया गया.


उन्होंने बताया कि दोनों माओवादी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, जिनमें कवासी बस्तर जिले का और राकेश बीजापुर जिले का निवासी है.


पुलिस का कहना है कि दोनों नक्सली कमांडर ओडिशा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के खिलाफ हमलों, आईईडी धमाकोंके कई मामलों में संलिप्त रहे हैं और उनके खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मोजतबा खामेनेई- ईरान के सर्वोच्य नेता
देश-विदेश

2,000 KM का दायरा खत्म: तेहरान का 'नो लिमिट' दांव, अब यूरोप और US ठिकाने ईरान की ज़द में

एक घंटा पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
देश-विदेश

क्या ईरान युद्ध का पूरा बिल इजरायल और खाड़ी देशों को अमेरिका को चुकाना पड़ेगा?

एक घंटा पहले

नेतन्याहू- इज़रायल के वर्तमान प्रधानमंत्री
देश-विदेश

केसेट में नेतन्याहू ने ईरानी शासन के खात्मे को बताया परमाणु खतरे का समाधान

एक घंटा पहले

गदी आइजनकोट- इज़रायल
देश-विदेश

संसद में नेतन्याहू के तीखे भाषण से बिखरी एकता की उम्मीद, लिकुड संग गठबंधन वार्ता पर लगा ब्रेक

2 घंटे पहले

अबूधाबी में रूस-यूक्रएन और अमेरिका की शांति वार्ता
देश-विदेश

अबू धाबी: 9 महीने के सन्नाटे के बाद टेबल पर आमने-सामने रूस, यूक्रेन और अमेरिका

2 घंटे पहले

सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

फ्रिज के बाद आपके घर के किचन तक पहुंच सकते हैं हैकर्स: यूरोपीय संघ साइबर चीफ

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP