ट्रंप के 'पाक प्रेम' से बढ़ी भारत में तपिश, कांग्रेस ने बताया कूटनीतिक फेलियर
नई दिल्ली । डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान और उसके नेतृत्व की जमकर सराहना किए जाने के बाद भारत में सियासी पारा चढ़ गया है. कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है.
कांग्रेस जयराम रमेश ने ट्रंप के बयान को भारतीय कूटनीति की विफलता और 'हगलोमेसी' (गले मिलने वाली कूटनीति) के लिए एक बड़ा झटका करार दिया है.
President Trump’s full-throated and categorical support for Pakistan in its war with Afghanistan is another setback for Indian 'huglomacy.'
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) February 28, 2026
He has once again gone out of his way to praise the man whose inflammatory remarks provided the backdrop to the terrorist attacks in… pic.twitter.com/TuLyt8mzyJ
दरअसल, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और वहां के सैन्य नेतृत्व की तारीफ करते हुए उन्हें 'महान' बताया और कहा कि पाकिस्तान 'शानदार' काम कर रहा है.
ट्रंप के इस रुख पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अमेरिका एक बार फिर भारत और पाकिस्तान को एक ही तराजू में तौलने की नीति पर लौट आया है.
जयराम रमेश ने कहा कि एक तरफ भारत एकतरफा व्यापारिक समझौतों के जरिए अमेरिकी किसानों को फायदा पहुंचा रहा है, वहीं दूसरी तरफ अमेरिका ने भारतीय सौर मॉड्यूल पर भारी आयात शुल्क लगा दिया है.
कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि खुद को 'विश्वगुरु' बताने वाली सरकार की रणनीतिक कूटनीति को अमेरिका से लगातार झटके मिल रहे हैं. इस बीच, अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा भी आतंकी हमलों के खिलाफ पाकिस्तान के 'रक्षा के अधिकार' का समर्थन करने से चिंताएं बढ़ गई हैं.