सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

तृणमूल कांग्रेस: चार फ्रीज बैंक अकाउंट इस्तेमाल करने की याचिका खारिज

C

CG Khabar

01 अक्टू. 2026, 08:03 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

ममता बनर्जी
ममता बनर्जी

कोलकाता । डेस्क: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को चार फ्रीज बैंक खातों को फिर से चालू कराने की कोशिश नाकाम हो गई है. शीर्ष अदालत ने इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए तृणमूल कांग्रेस की याचिका को खारिज कर दिया है.


दरअसल, पुलिस ने एक सरकारी बैंक में मौजूद तृणमूल कांग्रेस के चार बैंक खातों को फ्रीज कर दिया था. 

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने पुलिस की इस कार्रवाई में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. 


सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान तृणमूल कांग्रेस की ओर से दलील दी गई कि पार्टी का हर महीने लगभग 12 करोड़ रुपये का खर्च होता है और आगामी उप-चुनावों को ध्यान में रखते हुए इन खातों से धन का उपयोग करने की अनुमति दी जानी चाहिए.


पार्टी का कहना था कि साइबर अपराध से जुड़ी एक प्राथमिकी के आधार पर ये खाते फ्रीज किए गए हैं, जबकि इसमें किसी भी तरह के अवैध लेन-देन का कोई सबूत नहीं है. 


पार्टी ने खातों के संचालन के लिए एक विशेष अधिकारी नियुक्त करने का विकल्प भी दिया था, जिसे हाईकोर्ट पहले ही खारिज कर चुका था.


मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट की न्यायमूर्ति एम. सुंदरेश की पीठ ने कहा कि चूंकि निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव चिह्न भी फ्रीज कर दिया गया है, ऐसे में अदालत हाईकोर्ट के आदेश में कोई दखल नहीं देगी. इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने याचिका खारिज कर दी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गोपालगंंज- बांग्लादेश में अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन
देश-विदेश

बांग्लादेश: गोपालगंज में प्रतिबंधित अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़ और आगजनी

एक घंटा पहले

अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

14 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

17 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

17 घंटे पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

17 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP