गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

RJD की हार के बाद रोहिणी आचार्य ने छोड़ा घर, 'जूते से मारने' का आरोप

C

CG Khabar

16 नव. 2025, 01:28 AM 2 मिनट में पढ़ें 20

रोहिणी आचार्य
रोहिणी आचार्य

पटना । डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार में बड़ी कलह सामने आई है. किडनी दान करने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने परिवार और राजनीति दोनों से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया है. रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में, उन्होंने न केवल अपमानित करने बल्कि उन्हें 'जूता दिखाने' और 'गाली' देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद बिहार की राजनीति में हड़कंप मच गया है.


आरजेडी की हार के अगले ही दिन रोहिणी आचार्य ने परिवार छोड़ने की घोषणा की थी. ताजा घटनाक्रम में, उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "कल एक बेटी, एक बहन, एक विवाहित महिला और एक मां को अपमानित किया गया. गंदी गालियां दी गईं. मारने के लिए जूता उठाया गया. मैंने अपने आत्म-सम्मान से समझौता नहीं किया, सत्य को नहीं त्यागा. सिर्फ़ इसी वजह से मुझे यह अपमान सहना पड़ा."

विज्ञापन


लालू प्रसाद की बेटी ने दावा किया कि उन्हें रोते हुए माता-पिता और बहनों को छोड़कर जाने पर 'मजबूर' किया गया और उन्हें 'अनाथ' कर दिया गया. उन्होंने यह भी कहा कि "मुझे मेरे पिता का घर त्याग करने को मजबूर किया गया है."


हालांकि, रोहिणी ने सीधे किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन शनिवार को परिवार छोड़ने की घोषणा के दौरान उन्होंने अपने भाई तेजस्वी यादव के करीबी माने जाने वाले संजय यादव और रमीज़ का नाम लिया था. रोहिणी का कहना है कि उन्हें संजय यादव ने परिवार से नाता तोड़ने और राजनीति छोड़ने को कहा. उन्होंने यह भी सवाल उठाया था कि "पार्टी इस तरह क्यों हारी, यह पूरे देश का सवाल है," लेकिन संजय और रमीज का नाम लेने पर उन्हें अपमान झेलना पड़ा.


यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है, जब आरजेडी विधानसभा चुनाव में सिर्फ 25 सीटें जीतकर पिछले चुनाव के मुकाबले तीसरे नंबर पर खिसक गई है. राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि पार्टी की हार की जवाबदेही और तेजस्वी यादव के सलाहकारों की भूमिका को लेकर रोहिणी आचार्य और उनके भाई के बीच विवाद गहराया है. तेजस्वी यादव ने अब तक इस पूरे मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जियाकोमो फिलिबेक- इटली के नेता
देश-विदेश

कॉन्फ्रेंस वीजा पर आए इटली के नेता का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारा वैध या अवैध? SC में होगी सुनवाई

10 मिनट पहले

हकीम जेफरीज- अश्वेत नेता
देश-विदेश

अमेरिका: कांग्रेस के स्पीकर पद के लिए नामित होने वाले पहले अश्वेत नेता बने हकीम जेफरीज

6 घंटे पहले

गदी आईजनकोट- फाइल फोटो
देश-विदेश

इजरायल: नेतन्याहू को हटाने और 'राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार' बनाने पर विपक्षी गुट एकमत

7 घंटे पहले

तेहरान टाइम्स
देश-विदेश

अमेरिका-इजरायल का नया दांव: ईरान को अंदर से तोड़ने के लिए 'मोमेंट जीरो' की बिसात

7 घंटे पहले

Karnataka Petrol Ethanol Controversy
देश-विदेश

कर्नाटक: सरकारी तेल कंपनियों पर इथेनॉल नहीं मापने का आरोप, 31.2% तक मिला इथेनॉल

8 घंटे पहले

दिलीप घोष- पंंचायत मंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा- बंगाल को UP-गुजरात बनाएंगे, जिन्हे समस्या है बांग्लादेश चले जाए

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP