सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर: सजगता से रुका नाबालिग का विवाह

C

CG Khabar

27 मार्च 2026, 01:18 AM 1 मिनट में पढ़ें 14

बाल बिवाह
बाल बिवाह

रायपुर । संवाददाता: रामनवमी के पावन अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की सतर्कता ने एक नाबालिग बालिका को समय से पहले विवाह के बंधन से बंधने बचा लिया. शहरी क्षेत्र में 16 वर्षीय बालिका के विवाह की सूचना मिलते ही महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई की.


जब टीम पहुंची, तब विवाह की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और बारात के प्रस्थान की तैयारी चल रही थी.

विज्ञापन


अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर विवाह रुकवाया और आयु संबंधी दस्तावेजों की जांच की. 


सत्यापन में बालिका की आयु 16 वर्ष 5 माह 13 दिन पाई गई, जो विधिक न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम है. 


इस कार्रवाई में परिजनों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई. 


परिवार से लिखित घोषणा भी ली गई कि 18 वर्ष से पहले विवाह नहीं किया जाएगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल विवाह सामाजिक कुरीति ही नहीं, दंडनीय अपराध भी है. नागरिकों से अपील है कि ऐसी सूचना तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें. File Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

17 मिनट पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

29 मिनट पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

7 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

7 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

7 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP