शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प: बस्तर IG

C

CG Khabar

26 दिस. 2025, 06:21 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

पी सुंदरराज
पी सुंदरराज

बस्तर । संवाददाता: केंद्र और राज्य सरकारों के साझा संकल्प के साथ सुरक्षा बलों ने देश से नक्सलवाद को पूरी तरह जड़ से मिटाने के लिए अपनी ताकत झोंक दी है. बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज और ओडिशा के पुलिस महानिदेशक योगेश बहादुर खुरानिया ने स्पष्ट किया है कि केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा निर्धारित 'मार्च 2026' की समय सीमा तक नक्सली गतिविधियों को समाप्त करने के लिए प्रभावी अभियान चलाए जा रहे हैं. 


हाल ही में ओडिशा में हुई एक मुठभेड़ में माओवादियों की सेंट्रल कमेटी के सदस्य गणेश उइके के मारे जाने को सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. 

विज्ञापन


आईजी सुंदरराज ने कहा कि अब तक शीर्ष स्तर के 10 नक्सली कैडरों को ढेर किया जा चुका है और नक्सली नेतृत्व लगभग खत्म होने की कगार पर है. उन्होंने शेष नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके पास अब केवल दो ही रास्ते बचे हैं या तो वे हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हों, अन्यथा उन्हें कड़े सैन्य जवाब का सामना करना होगा.


ओडिशा के डीजीपी वाई.बी. खुरानिया ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के विरुद्ध निर्णायक सफलताएं हासिल की हैं. 


22 दिसंबर को मल्कानगिरी में 22 नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया, जबकि कंधमाल और गंजम के सीमावर्ती इलाकों में हुई हालिया मुठभेड़ों में कई नक्सली मारे गए हैं. इन ऑपरेशनों में भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किया गया है. 


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा बलों का बढ़ता दबाव और सुदूर इलाकों में पहुंच के कारण नक्सली बैकफुट पर हैं. 


छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों की घेराबंदी और कड़ी कर दी गई है, ताकि निर्धारित लक्ष्य के भीतर इस समस्या का पूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

2 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

9 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

9 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

9 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

10 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP