शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

जादू-टोने के शक में भतीजे ने हंसिया से काट डाला चाचा का गला

C

CG Khabar

14 सित. 2026, 02:33 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

हत्या
हत्या

कोरबा । संवाददाता: कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र स्थित पनगवां गांव में अंधविश्वास के चलते एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. लगातार घर में जारी बीमारी से परेशान होकर एक युवक ने अपनी वृद्ध दादी के उकसाने पर अपने ही सगे चाचा की गर्दन पर हसिए से ताबड़तोड़ वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी. 


घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भतीजे और हत्या के लिए उकसाने वाली उसकी दादी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन


कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पनगवां निवासी आरोपी दुर्गेश कुरूम (28 वर्ष) के परिवार में अक्सर लोग बीमार रहते थे. दुर्गेश की 65 वर्षीय दादी ईतवरिया बाई को यह पक्का शक था कि उनके घर में चल रही बीमारियों की वजह उनका पड़ोसी और रिश्ते में दुर्गेश का चाचा, 55 वर्षीय गुलाब सिंह का जादू-टोना है. 


इसी अंधविश्वास के कारण दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी.


घटना शनिवार देर शाम की है, जब गुलाब सिंह अपने घर से निकलकर ईतवरिया बाई के घर की तरफ जा रहा था. तभी ईतवरिया बाई ने उसे देखते ही जादू-टोने का आरोप लगाते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया और अपने पोते दुर्गेश को गुलाब की जान लेने के लिए उकसाया. 


दादी की बात सुनते ही दुर्गेश घर के भीतर से धारदार हंसिया निकाल लाया और गुलाब सिंह के सिर व गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया.


हमला इतना गंभीर था कि अत्यधिक खून बहने और गला कट जाने से गुलाब सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वारदात के तुरंत बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज करते हुए आरोपी दुर्गेश और उसकी दादी ईतवरिया बाई को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

6 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

6 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

12 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

18 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

19 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP