बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

नारायणपुर: कोड़नार कैंप में जवान की गोली लगने से मौत

C

CG Khabar

25 दिस. 2025, 01:33 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

गोली मारी
गोली मारी

नारायणपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां नवस्थापित कोड़नार पुलिस कैंप में एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई. मृतक जवान की पहचान कांकेर निवासी पिंगल कुमार जुरी के रूप में हुई है, जो जिला पुलिस बल में तैनात थे. 


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कैंप में गोली चलने की आवाज सुनकर जब साथी कर्मचारी मौके पर पहुंचे, तो पिंगल कुमार घायल अवस्था में जमीन पर पड़े थे. उन्हें तत्काल बीएसएफ की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन


नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुड़िया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला सुसाइड, आकस्मिक फायरिंग या किसी तकनीकी कारण से जुड़ा हो सकता है, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है. 


गौरतलब है कि जिस कोड़नार कैंप में यह घटना हुई, उसे अभी हाल ही में 19 दिसंबर 2025 को अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षा और विकास को मजबूती देने के लिए स्थापित किया गया था. 


नारायणपुर जिले में बीते एक महीने के भीतर सुरक्षा बलों के बीच फायरिंग की यह तीसरी घटना है, जिससे सुरक्षा गलियारों में चिंता बढ़ गई है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वरिष्ठ अधिकारी मामले की हर पहलू से तफ्तीश कर रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

2 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

2 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

7 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

12 घंटे पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

13 घंटे पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP