शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

मुंबई के सभी 'कबूतरखाने' बंद होंगे

C

CG Khabar

09 जुल. 2025, 12:50 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

कबूतरखाने
कबूतरखाने

मुंबई । डेस्क: महाराष्ट्र सरकार ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को तत्काल आदेश दिया है कि मुंबई के सभी 'कबूतरखाने' (जहां कबूतरों को दाना डाला जाता है) को तुरंत बंद किया जाये. इस अचानक निर्देश के पीछे महामारी का खतरा माना जा रहा है. 


कबूतरों की बीट और पंखों से जानलेवा बीमारियां फैलने की आशंका के चलते राज्य सरकार ने बीएमसी को शहर के सभी 'कबूतरखानों' को बंद करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन


पिछले गुरुवार को विधानसभा में शिवसेना नेता मनीष कायंदे, जो नगर प्रशासन से जुड़े हैं, ने कबूतरों से होने वाले खतरे पर चिंता जताई. उन्होंने कहा, "जिन क्षेत्रों में कबूतरखाने हैं, वहां के निवासियों को स्वास्थ्य संबंधी जोखिम का सामना करना पड़ रहा है. कबूतरों की बीट और पंखों से बीमारियां फैल रही हैं, जिसके कारण कई लोग बीमार पड़ रहे हैं. फेफड़ों की बीमारियां हो रही हैं." 


बीएमसी की सदस्य और बीजेपी नेत्री चित्रा वाघ ने दावा किया कि उनकी काकी की मृत्यु कबूतरों की बीट से फैले फेफड़ों के रोग के कारण हुई.


उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अनुपस्थिति में नगर विकास मंत्री उदय सामंत ने विधानसभा में बताया कि व्यापारिक नगरी मुंबई में कुल 51 'कबूतरखाने' हैं. उन्होंने निर्देश दिया, "बीएमसी एक महीने के भीतर कबूतरखानों पर कार्रवाई करे. बीएमसी को तत्काल इन कबूतरखानों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया जा रहा है." 


साथ ही, उन्होंने कबूतरखानों के खतरों के बारे में जागरूकता फैलाने पर जोर देने की बात कही. दादर में एक कबूतरखाना दो दिन पहले बंद होने के बाद फिर से शुरू होने पर मंत्री ने नाराजगी जताई है.


उपमुख्यमंत्री शिंदे ने बताया कि सांताक्रूज पूर्व, दौलत नगर, और सांताक्रूज पश्चिम के कबूतरखानों को बंद कर दिया गया है. बीएमसी ने इन स्थानों पर ट्रैफिक आइलैंड और मियावाकी उद्यान बनाये हैं. 


मुंबई का मतलब समुद्र, इंडिया गेट, और उड़ते कबूतर! लेकिन शांति का प्रतीक कहे जाने वाले कबूतर ही अब अशांति का कारण बन रहे हैं. जानलेवा बीमारी की आशंका के बीच क्या बॉलीवुड नगरी का यह खास प्रतीक हमेशा के लिए गायब हो जायेगा?

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

20 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
खबर खास

इलाहाबाद HC: 'सिख टिप्पणी' मामले में राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, कहा- सवाल उठाना सांसद का कर्तव्य

20 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

हिरासत मिलते ही टिक-टिक शुरू: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी अनिवार्य

एक दिन पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

क्या डेमोक्रेट अमेरिका-ईरान युद्ध को रोक पाएंगे?

एक दिन पहले

मक्का
खबर खास

कम बारिश से एथेनॉल ब्लेंडिंग लक्ष्य पर संकट: खाद्य सुरक्षा बनी सरकार की प्राथमिकता

2 दिन पहले

DSA पार्टी
खबर खास

वाशिंगटन की सियासत में 'लाल लहर': डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर जड़ें जमा रहा है DSA

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP