मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

महादेव सट्टेबाजी ऐप: किंगपिन अभिषेक कुमार हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार

C

CG Khabar

24 सित. 2026, 03:18 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

CBI
CBI

हैदराबाद । डेस्क: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है. लंबे समय से फरार चल रहे मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल और किगपिन माने जाने वाले अभिषेक कुमार को जांच एजेंसी ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है. 


वह दुबई से भारत लौट रहा था. अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तारी के तुरंत बाद की गई तलाशी में उसके पास से कई संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं, जो सट्टेबाजी नेटवर्क में उसकी सीधी संलिप्तता को दर्शाते हैं.

विज्ञापन


सीबीआई के मुताबिक, अभिषेक कुमार महादेव बेटिंग ऐप के जरिए बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी और जुए के संचालन में सक्रिय भूमिका निभा रहा था. वह बेटिंग पैनल के समन्वय, अवैध फंड जुटाने और सट्टेबाजी की कमाई से दुबई में अचल संपत्तियां खरीदने का काम देखता था. 


जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि आरोपी इस घोटाले के मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर और शुभम सोनी के बेहद करीबी के रूप में काम कर रहा था.


गिरफ्तारी के बाद अभिषेक को हैदराबाद की स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से सीबीआई ने तीन दिनों की ट्रांजिट रिमांड हासिल की. इसके बाद उसे रायपुर ले जाकर विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने आरोपी को दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.


करीब 80,000 करोड़ रुपये के इस विशाल सट्टेबाजी घोटाले की शुरुआत 2019 में हुई थी. इसके मुख्य प्रमोटर छत्तीसगढ़ के व्यवसायी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल हैं, जो फिलहाल फरार चल रहे हैं. छत्तीसगढ़ सरकार ने इस मामले से जुड़ी 13 प्राथमिकियों (FIR) को सीबीआई को सौंपा था, जिसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने इसकी व्यापक जांच शुरू की.


सीबीआई अब तक इस मामले में प्रमोटरों, पैनल ऑपरेटरों, हवाला कारोबारियों और छत्तीसगढ़ सरकार के लोक सेवकों सहित 100 से अधिक आरोपियों के खिलाफ आठ आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल कर चुकी है. फरार मुख्य प्रमोटरों को वापस लाने के लिए प्रयास जारी हैं. 


एजेंसी अब तक सात रेड कॉर्नर नोटिस और दो प्रत्यर्पण प्रस्ताव भेज चुकी है, जबकि दो अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

2 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

2 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

3 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

9 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

9 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP