मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: पत्नी के मायके जाने से युवक ने लगाई फांसी

C

CG Khabar

08 जून 2026, 02:15 AM 2 मिनट में पढ़ें 32

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध मड़वारानी पहाड़ पर एक 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शुरुआती जांच में घटना की वजह घरेलू विवाद के चलते उपजा मानसिक तनाव बताया जा रहा है.


जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह मड़वारानी पहाड़ स्थित मंदिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं ने एक पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटकता हुआ देखा. शव के पास ही उसकी मोटरसाइकिल भी खड़ी थी. श्रद्धालुओं ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा.

विज्ञापन


आसपास के गांवों में मुनादी कराने के बाद मृतक की शिनाख्त समीपस्थ ग्राम जर्वे निवासी सिमरन कुमार सांडे (32 वर्ष) के रूप में हुई. परिजनों ने पुलिस को बताया कि सिमरन का कुछ दिनों पहले अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. 


इसके बाद उसकी पत्नी अपने 4 साल के बेटे को साथ लेकर मायके चली गई थी और वापस नहीं लौट रही थी. पत्नी के न लौटने के कारण सिमरन पिछले कुछ दिनों से काफी मानसिक तनाव से गुजर रहा था. वह शनिवार शाम करीब 7 बजे घर से अपनी बाइक लेकर निकला था, जिसके बाद वह रातभर घर नहीं लौटा और सुबह उसका शव मिला.


उरगा थाना प्रभारी नवीन पटले ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

7 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

7 घंटे पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

7 घंटे पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

8 घंटे पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

8 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP