गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

जयपुर: सुशीलपुरा में सीवेज युक्त पानी पीने से सैकड़ों बीमार

C

CG Khabar

04 अप्रै. 2026, 03:40 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

नल का पानी
नल का पानी

जयपुर । डेस्क: राजस्थान की राजधानी जयपुर के सुशीलपुरा इलाके में दूषित पेयजल की आपूर्ति ने महामारी जैसा रूप ले लिया है. पिछले एक सप्ताह के दौरान क्षेत्र के सैकड़ों निवासी सीवेज मिश्रित पानी पीने से बीमार पड़ गए हैं. प्रभावित लोगों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द, मतली और तेज बुखार के लक्षण देखे जा रहे हैं, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.


स्थानीय निवासियों का आरोप है कि हाल ही में हुई सड़क निर्माण गतिविधियों के दौरान भूमिगत पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके कारण पीने के पानी में सीवेज का गंदा पानी मिल गया. 

विज्ञापन


हालात इतने खराब हैं कि स्थानीय डिस्पेंसरी के प्रभारी डॉ. अनिल मेहता ने पिछले तीन दिनों में एक ही तरह के लक्षणों वाले 150 से अधिक मरीजों के उपचार की पुष्टि की है. क्षेत्र के निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भारी भीड़ देखी जा रही है.


इस संकट ने अब राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है. 


सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर अधिकारियों को तुरंत स्वच्छ जलापूर्ति बहाल करने और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं. 


उन्होंने स्वीकार किया कि पाइपलाइन फटने से गंदा पानी घरों में पहुंचा है. 


वहीं, पूर्व कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अच्छी सड़कों को बेवजह खोदने से यह संकट पैदा हुआ है.


वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग और पीएचईडी की टीमें इलाके में तैनात हैं, लेकिन निवासियों का कहना है कि टैंकरों के जरिए की जा रही जलापूर्ति नाकाफी है. 


गौरतलब है कि इससे पहले मध्य प्रदेश के इंदौर और महू में भी दूषित पानी के कारण कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जिसके बाद जयपुर की इस घटना ने प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जियाकोमो फिलिबेक- इटली के नेता
देश-विदेश

कॉन्फ्रेंस वीजा पर आए इटली के नेता का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारा वैध या अवैध? SC में होगी सुनवाई

एक घंटा पहले

हकीम जेफरीज- अश्वेत नेता
देश-विदेश

अमेरिका: कांग्रेस के स्पीकर पद के लिए नामित होने वाले पहले अश्वेत नेता बने हकीम जेफरीज

8 घंटे पहले

गदी आईजनकोट- फाइल फोटो
देश-विदेश

इजरायल: नेतन्याहू को हटाने और 'राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार' बनाने पर विपक्षी गुट एकमत

8 घंटे पहले

तेहरान टाइम्स
देश-विदेश

अमेरिका-इजरायल का नया दांव: ईरान को अंदर से तोड़ने के लिए 'मोमेंट जीरो' की बिसात

8 घंटे पहले

Karnataka Petrol Ethanol Controversy
देश-विदेश

कर्नाटक: सरकारी तेल कंपनियों पर इथेनॉल नहीं मापने का आरोप, 31.2% तक मिला इथेनॉल

10 घंटे पहले

दिलीप घोष- पंंचायत मंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा- बंगाल को UP-गुजरात बनाएंगे, जिन्हे समस्या है बांग्लादेश चले जाए

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP