शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

भारत के भगोड़े लंदन में पार्टी मना रहें हैं !

C

CG Khabar

24 दिस. 2025, 08:47 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

ललित मोदी-विजय माल्या
ललित मोदी-विजय माल्या

लंदन । डेस्क: आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी और शराब कारोबारी विजय माल्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर विजय माल्या के 70वें जन्मदिन के जश्न का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने खुद को और माल्या को भारत का "दो सबसे बड़ा भगोड़ा" बताया है. 


इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में ललित मोदी को यह कहते सुना जा सकता है, "हम भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े हैं." उन्होंने कैप्शन में भारतीय मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा कि यह खबर फिर से इंटरनेट पर तहलका मचा देगी.

विज्ञापन


लंदन के बेलग्रेव स्क्वायर स्थित ललित मोदी के आवास पर आयोजित इस भव्य पार्टी में ब्रिटिश अभिनेता इदरीस एल्बा और बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ जैसे हाई-प्रोफाइल मेहमान भी शामिल हुए. 


विजय माल्या, जो किंगफिशर एयरलाइंस के ऋण मामले में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे हैं, वीडियो में अपनी पार्टनर पिंकी लालवानी के साथ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. 


वर्तमान में माल्या ब्रिटेन में जमानत पर हैं और प्रत्यर्पण के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं, जबकि ललित मोदी भी वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के चलते भारत से बाहर हैं. भारतीय बैंकों का समूह माल्या से करीब 1.05 बिलियन पाउंड की वसूली के लिए कानूनी प्रयास जारी रखे हुए है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

3 घंटे पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

14 घंटे पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

15 घंटे पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

15 घंटे पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

15 घंटे पहले

एलिस हुआंग- मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख
देश-विदेश

सिंगापुर ने मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख एलिस हुआंग के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP