सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

चीन के ओपन-सोर्स AI और बाज़ार एकीकरण प्रस्ताव पर भारत में सतर्कता

C

CG Khabar

14 सित. 2026, 01:02 AM 2 मिनट में पढ़ें 20

शी जिनपिंग
शी जिनपिंग

नई दिल्ली । डेस्क: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा ब्रिक्स (Brics) शिखर सम्मेलन में दिए गए नए प्रस्तावों-विशेषकर बाज़ार एकीकरण और ओपन-सोर्स AI प्लेटफॉर्म के विकास को लेकर भारत के नीतिगत गलियारों में गहरी सतर्कता और हिचकिचाहट देखी जा रही है. चीन द्वारा आगामी ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालने से पहले शी जिनपिंग के इन बयानों को अगले साल के सम्मेलन के मुख्य एजेंडे में शामिल करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. 


हालांकि, भारतीय नीति निर्माता और विशेषज्ञ इन पहलों को लेकर काफी संशय में हैं, क्योंकि बिना कड़े नियमों के बाज़ार खोलने से भारतीय उद्योगों और घरेलू तकनीकों के प्रभावित होने का बड़ा जोखिम है.

विज्ञापन


भारत हमेशा से चीनी निवेश और आयात को लेकर सख्त रुख अपनाता रहा है. 


2019 में आरसीईपी (RCEP) समझौते से बाहर होने का भारत का फैसला भी चीनी वस्तुओं के संभावित एकाधिकार के डर से ही प्रेरित था. 


इसके बाद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया, यूएई और यूरोपीय संघ जैसे देशों के साथ द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते (FTA) कर अपनी आयात निर्भरता को विविध बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है. 


इसके अलावा, चीन के लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) और AI प्लेटफॉर्म के प्रस्ताव को सुरक्षा और डेटा निजता के दृष्टिकोण से एक बड़ा जोखिम माना जा रहा है, क्योंकि भारत पहले भी कई चीनी ऐप्स और तकनीकों पर प्रतिबंध लगा चुका है. 


चीन की एसईजेड (SEZ) और फ़ैक्टरी अपग्रेड की पहलों को भी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) की तर्ज पर देखा जा रहा है, जिससे नीतिगत स्तर पर चीन के इरादों को लेकर कोई खास उत्साह नहीं है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP