रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

HC: फोन पर पत्नी और उसकी बहनों को गाली देना मानसिक क्रूरता, मंजूर किया तलाक

C

CG Khabar

24 सित. 2026, 04:08 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: पति द्वारा पत्नी और उसकी बहनों को फोन पर लगातार गालियां देना और मानसिक रूप से परेशान करना बेहद गंभीर क्रूरता की श्रेणी में आता है. बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने एक महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी कामकाजी या गृहणी महिला के साथ ऐसा अभद्र व्यवहार और मानसिक यातना कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती. 


अदालत ने इस टिप्पणी के साथ फैमिली कोर्ट के पुराने फैसले को निरस्त करते हुए पीड़ित महिला के हक में तलाक की अर्जी को मंजूरी दे दी.

विज्ञापन


यह मामला उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वाली महिला और बिहार के भोजपुर निवासी आनंद कुमार गुप्ता के बीच का है, जिनकी शादी 5 दिसंबर 2021 को हुई थी. विवाह के कुछ ही दिनों बाद पति ने पत्नी के साथ मारपीट और बदसलूकी शुरू कर दी, साथ ही दहेज में एयर-कंडीशनर (AC) की मांग को लेकर दबाव बनाने लगा. 


प्रताड़ना से तंग आकर महिला अपने मायके अंबिकापुर आ गई और उसने वहीं के कुटुंब न्यायालय में क्रूरता को आधार बनाकर तलाक की याचिका दाखिल की थी.


निचली अदालत से राहत न मिलने पर मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जहां जस्टिस प्रार्थ प्रतीम साहू और जस्टिस सुषमा सावंत की पीठ ने सुनवाई की. 


डिवीजन बेंच ने पाया कि पति का आचरण पूरी तरह से प्रताड़नात्मक था और इस स्थिति में शादी को आगे बरकरार रखना महिला के लिए संभव नहीं है. अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दिसंबर 2021 में हुए इस विवाह को पूरी तरह से समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

2 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

2 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

7 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

7 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

7 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP