बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

EC-विरोधी प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता के ताजा आरोप: SFI का यौन उत्पीड़न का दावा

C

CG Khabar

14 अक्टू. 2026, 02:35 PM 2 मिनट में पढ़ें 115

प्रेस कांफ्रेंस- राहुल गांधी
प्रेस कांफ्रेंस- राहुल गांधी

नई दिल्ली । डेस्क: विपक्षी दलों और छात्र संगठनों के हालिया विरोध-प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस पर हिरासत के दौरान हिंसा और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं. मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और विरोध-प्रदर्शनों पर लगी पाबंदियों के खिलाफ हुए इन प्रदर्शनों के बीच नए खुलासों ने मामले को और गरमा दिया है.


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को एक घायल NSUI छात्रा से मुलाकात की, जिसे उन्होंने ‘शेरनी’ कहकर संबोधित किया. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हिरासत में ली गई बस के भीतर महिला पुलिसकर्मी ने छात्रा का गला दबाया, उसके चेहरे को नोचा और उसे थप्पड़ मारे. 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने छात्रों को सलाह दी कि वे हिरासत के दौरान सबूत इकट्ठा करें और कहा कि प्रधानमंत्री को प्रदर्शनकारी छात्रों का रास्ता नहीं रोकना चाहिए, क्योंकि वे देश की आवाज हैं.


दूसरी ओर, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की दिल्ली इकाई अध्यक्ष नादिया और अन्य प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. नादिया का कहना है कि हिरासत वाहन के अंदर पांच से छह महिला पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की, बाल खींचे और उंगली मरोड़ने की कोशिश की. 


SFI नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने घाव दिखाते हुए यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न और बदसलूकी की गई. एक अन्य छात्र के कान पर बार-बार थप्पड़ मारे जाने से उसके सुनने की क्षमता पर असर पड़ा है, जिसके बाद उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया.


माकपा नेता वृंदा करात ने पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वर्दी में तैनात लोगों द्वारा यौन उत्पीड़न को अब असहमति की आवाज दबाने का जरिया बना लिया गया है. कुछ हिरासत में लिए गए छात्रों ने यह भी दावा किया कि उन्हें अंधेरी गाड़ियों में ले जाकर पीटा गया और पुलिसकर्मियों ने कहा कि यह उन्हें "सबक सिखाने" के लिए किया जा रहा है.


दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों पर सीधे तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है, हालांकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर संदेश देने की कोशिश की है कि वे अपनी ड्यूटी के साथ मानवता का भी पालन करते हैं. 


दिल्ली पुलिस की अधिकारी नेहा यादव ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कई महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी हुई, उनके बैज फाड़े गए और वे भी घायल हुई हैं, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर नहीं हो रही है. फिलहाल इस मामले को लेकर विपक्ष और छात्र संगठनों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मोजतबा खामेनेई- ईरान के सर्वोच्य नेता
देश-विदेश

2,000 KM का दायरा खत्म: तेहरान का 'नो लिमिट' दांव, अब यूरोप और US ठिकाने ईरान की ज़द में

एक घंटा पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
देश-विदेश

क्या ईरान युद्ध का पूरा बिल इजरायल और खाड़ी देशों को अमेरिका को चुकाना पड़ेगा?

2 घंटे पहले

नेतन्याहू- इज़रायल के वर्तमान प्रधानमंत्री
देश-विदेश

केसेट में नेतन्याहू ने ईरानी शासन के खात्मे को बताया परमाणु खतरे का समाधान

2 घंटे पहले

गदी आइजनकोट- इज़रायल
देश-विदेश

संसद में नेतन्याहू के तीखे भाषण से बिखरी एकता की उम्मीद, लिकुड संग गठबंधन वार्ता पर लगा ब्रेक

2 घंटे पहले

अबूधाबी में रूस-यूक्रएन और अमेरिका की शांति वार्ता
देश-विदेश

अबू धाबी: 9 महीने के सन्नाटे के बाद टेबल पर आमने-सामने रूस, यूक्रेन और अमेरिका

2 घंटे पहले

सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

फ्रिज के बाद आपके घर के किचन तक पहुंच सकते हैं हैकर्स: यूरोपीय संघ साइबर चीफ

3 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP