शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

शिल्पा शेट्टी के खिलाफ FIR

C

CG Khabar

16 दिस. 2025, 07:38 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी

मुंबई । डेस्क: 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपों के चलते पहले ही 'लुक आउट सर्कुलर' का सामना कर रहे राज कुंद्रा और उनकी पत्नी, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की कानूनी परेशानियाँ कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब, उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं क्योंकि मुंबई के बाद अब उनके मशहूर रेस्टोरेंट 'बैस्टियन' (Bastian) की बेंगलुरु शाखा के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है.


ताजा मामला रेस्टोरेंट की बेंगलुरु शाखा से जुड़ा है. कर्नाटक राज्य सरकार द्वारा पब और रेस्टोरेंट के लिए निर्धारित समय सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने यह कार्रवाई की है. खबरों के मुताबिक, 'बैस्टियन' के बेंगलुरु आउटलेट को 11 दिसंबर को देर रात तक खुला रखा गया था. रेस्टोरेंट पर कथित तौर पर रात लगभग 1:30 बजे तक मेहमानों को पार्टी करने की अनुमति देने का आरोप है, जो निर्धारित नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है.

विज्ञापन


इस नियम-उल्लंघन के मद्देनजर, कर्नाटक पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की. बेंगलुरु के क्यूबन पार्क पुलिस स्टेशन में अभिनेत्री के रेस्टोरेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. इस मामले में, रेस्टोरेंट के मैनेजर को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है.


यह घटना तब सामने आई है जब कुछ ही दिन पहले 'बैस्टियन पब' बिल भुगतान को लेकर पूर्व 'बिग बॉस' विजेता सत्य नायडू के साथ हुए विवाद के चलते सुर्खियों में था. उस घटना के सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक होने के बाद रेस्टोरेंट प्रशासन को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था.


यह नया मामला शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के लिए एक और कानूनी सिरदर्द बन गया है, जो पहले से ही कई कानूनी जटिलताओं में उलझे हुए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रामायण: पार्ट वन- आठ दिनों में 1,000 करोड़ क्लब में
रचना संसार

आठ दिनों में 1,000 करोड़ क्लब में 'रामायण: पार्ट वन' की ऐतिहासिक एंट्री, 'धुरंधर 2' को पछाड़ा

3 घंटे पहले

करीना कपूर
रचना संसार

शाही दिवाली लुक में 'आयतुल कुर्सी' वाले पेंडेंट पर करीना कपूर खान को कानूनी नोटिस

एक दिन पहले

टाइगर श्रॉफ- बॉलीवुड
रचना संसार

मुंबई: टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलीबारी के बाद बॉलीवुड सितारों के लिए एडवाइजरी जारी

2 दिन पहले

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
रचना संसार

दिवाली पार्टी में हाथों में हाथ डाले पहुंचे अभिषेक और ऐश्वर्या, अलगाव की अफवाहों पर विराम

1 सप्ताह पहले

अब्बी चोई- हॉन्गकॉन्ग की एक बेहद लोकप्रिय मॉडल
रचना संसार

फॉरेंसिक रिपोर्ट का खुलासा: 7 बार हथौड़े के वार से हुई थी हॉन्गकॉन्ग की इन्फ्लुएंसर अब्बी चोई की मौत

1 सप्ताह पहले

फिल्म किंग में शाहरूख खान-दीपिका पादुकोण का गाना...तू मिल जाए
रचना संसार

'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' में एड शीरन का सरप्राइज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP