मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

बोर्ड परीक्षा के नतीजों में सुधार के चक्कर में 9वीं-11वीं के छात्रों से 'छीन रहे' अंग्रेजी?

C

CG Khabar

24 सित. 2026, 03:30 AM 2 मिनट में पढ़ें 21

स्कूल के बच्चे
स्कूल के बच्चे

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों को सुधारने के नाम पर एक बड़ा मामला सामने आया है. आरोप है कि स्कूलों में 9वीं और 11वीं के छात्रों को अंग्रेजी विषय लेने से हतोत्साहित किया जा रहा है और उन्हें बैंक तथा वित्त जैसे वैकल्पिक विषयों की ओर धकेला जा रहा है. 


इसका मकसद बोर्ड नतीजों में सुधार कर प्राचार्यों को खराब प्रदर्शन पर होने वाली प्रशासनिक कार्रवाई से बचाना है.

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच की मांग की है. 


एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता का कहना है कि खराब बोर्ड रिजल्ट के चलते प्राचार्यों पर तबादले और अनुशासनात्मक कार्रवाई का दबाव रहता है. इसी दबाव के कारण कुछ स्कूल छात्रों की शैक्षणिक पसंद और भविष्य की जगह केवल पास प्रतिशत को प्राथमिकता दे रहे हैं. जिन छात्रों के अंग्रेजी में कम अंक आने की संभावना होती है, उन्हें यह विषय छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है.


एसोसिएशन ने सचेत किया है कि इस प्रक्रिया से स्कूल का तात्कालिक परिणाम तो सुधर सकता है, लेकिन छात्रों का भविष्य अधर में लटक जाएगा. 12वीं स्तर पर अंग्रेजी विषय नर्सिंग, फार्मेसी और कई अन्य पेशेवर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बेहद जरूरी होता है. ऐसे में अंग्रेजी से वंचित छात्रों को उच्च शिक्षा के दौरान गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. 


इसका सबसे ज्यादा असर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों पर पड़ेगा, जो पूरी तरह सरकारी स्कूलों पर निर्भर हैं और उनके पास बाद में प्राइवेट कोचिंग या अन्य विकल्पों के जरिए सुधार का मौका नहीं होता.


इस पूरे विवाद पर स्कूल शिक्षा सचिव कमलप्रीत सिंह ने कहा कि बच्चों को अपनी पसंद का विषय चुनने की पूरी आजादी है. यदि किसी छात्र, अभिभावक या पालक की ओर से इस तरह की कोई शिकायत मिलती है, तो मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

3 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

3 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

3 घंटे पहले

भूपेश भगेल- पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होती तो किसानों को मिलता ₹3385 प्रति क्विंटल धान- भूपेश बघेल

3 घंटे पहले

भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार- अंग बेचने के लिये हत्या
छत्तीसगढ़

चाचा ने 4 साल के भतीजे की हत्या कर अंग निकाला, ऑनलाइन बेचने का था इरादा

4 घंटे पहले

सूरजपुर में चितकबरा हाथी ने दीवाली की रात दो लोगों को मारा
छत्तीसगढ़

सूरजपुर में ‘कबड़ा कान’ का खौफ: दिवाली की रात हाथी ने दो को रौंदा, दोनों की मौत

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP