गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग: समय पर खून न मिलने से सिकल सेल पीड़ित युवती की मौत

C

CG Khabar

03 जून 2026, 04:54 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

पीड़ित परिवार
पीड़ित परिवार

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित एक 20 वर्षीय युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर समय पर खून न उपलब्ध कराने और गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. इस दुखद घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. 


मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सिविल सर्जन) डॉ. ए. के. मिंज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, भिलाई के मरोदा की रहने वाली दीपिका गड़ा पिछले कुछ दिनों से शरीर में तेज दर्द से पीड़ित थी. शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे एम्बुलेंस के जरिए दुर्ग जिला अस्पताल लाया गया. जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि युवती के शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर गिरकर मात्र 5 ग्राम (g/dL) रह गया है और उसे तुरंत ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत है.


मृतका की मां का आरोप है कि अस्पताल के कर्मचारियों ने उनसे तीन यूनिट खून का इंतजाम करने को कहा था. आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वे तुरंत डोनर की व्यवस्था नहीं कर पाए. उन्होंने अस्पताल स्टाफ और ब्लड बैंक से मिन्नतें कीं कि इलाज शुरू करने के लिए कम से कम एक यूनिट खून दे दिया जाए और बाकी का इंतजाम वे बाद में कर देंगे, लेकिन किसी ने उनकी गुहार नहीं सुनी. 


सोमवार शाम को समय पर खून न मिलने के कारण युवती ने दम तोड़ दिया.


इस मामले पर सिविल सर्जन डॉ. ए. के. मिंज ने स्वीकार किया कि यदि युवती को समय पर खून मिल जाता, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी. उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन अपने स्टॉक से बिना डोनर के भी एक या दो यूनिट खून दे सकता था. 


हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि परिजनों को डोनर न मिलने पर बिना समय गंवाए सीधे उनके पास या रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (RMO) से संपर्क करना चाहिए था. सिविल सर्जन ने स्पष्ट किया है कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी कर्मचारी या अधिकारी लापरवाही का दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

15 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

15 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

20 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

एक दिन पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP