शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

21 अक्टूबर से रायपुर में शुरू होगी देश की पहली 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग'

C

CG Khabar

26 अग. 2026, 01:42 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

 छत्तीसगढ़ हॉकी लीग
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने भारतीय हॉकी के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' (CHL) के पहले संस्करण की घोषणा कर दी है. रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता भारत की पहली आधिकारिक राज्य-स्तरीय फ्रेंचाइजी हॉकी लीग है, जिसे हॉकी इंडिया से मान्यता प्राप्त है. 


इस भव्य आयोजन की आधिकारिक घोषणा और लोगो का अनावरण राज्य के उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव द्वारा किया गया. प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न अंचलों का प्रतिनिधित्व करने वाली छह फ्रेंचाइजी टीमें-राजधानी रॉयल्स, चित्रकूट चैलेंजर्स, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, चक्रधर चैंपियंस, न्यायाधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स हिस्सा लेंगी.

विज्ञापन


लीग चरण के बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जिसके बाद नॉकआउट दौर के मुकाबले खेले जाएंगे. 


1 नवंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले के साथ-साथ एक विशेष महिला प्रदर्शनी मैच का भी आयोजन किया जाएगा. इस ऐतिहासिक लीग में ओलंपिक पदक विजेता गुरजंत सिंह, शमशेर सिंह और सुरेंदर कुमार के अलावा जसकरण सिंह और देविंदर वाल्मीकि जैसे अंतरराष्ट्रीय भारतीय खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे.


छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, ऊर्जा और खेल भावना को समेटे इस लीग का टैगलाइन "चलो रे संगी, हॉकी खेलबो" रखा गया है. आयोजन के दौरान लीग का आधिकारिक शुभंकर 'बघवा' (बाघ) भी लॉन्च किया गया, जो राज्य के समृद्ध जंगलों, अदम्य साहस और जुझारूपन का प्रतीक है. 


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस पहल को राज्य के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्टता हासिल करने के लिए एक मील का पत्थर बताया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

45 मिनट पहले

रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

49 मिनट पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

11 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

17 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

23 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

23 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP