गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: इलेक्ट्रिक वाहन के मालिक को मिलेगी सब्सिडी

C

CG Khabar

19 नव. 2025, 10:44 AM 1 मिनट में पढ़ें 18

छत्तीसगढ़: इलेक्ट्रिक वाहन के मालिक को मिलेगी सब्सिडी

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2022 के तहत इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को सब्सिडी प्रदान की जा रही है.


विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार वाहन स्वामी निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए वाहन क्रय किए गए डीलर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है. परिवहन विभाग ने सभी अधिकृत वाहन डीलर्स को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं.

विज्ञापन


इसके लिए आवेदन करने के बाद आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन आवेदन की प्रति,वाहन की इनवॉइस कॉपी,आवेदक के बैंक खाते का विवरण जिसे डीलर या वाहन स्वामी स्वयं जिला परिवहन कार्यालय में जमा कर सकते हैं.


आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने एवं विभागीय जांच के पश्चात सब्सिडी की राशि सीधे वाहन स्वामी के बैंक खाते में अंतरित कर दी जाएगी. सरकार की यह पहल इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

6 घंटे पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

6 घंटे पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

11 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

11 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

12 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP