शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर पंडुम में प्रदर्शनी का अवलोकन किया

C

CG Khabar

07 फ़र. 2026, 09:23 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर पंडुम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार बस्तर की माटी की सुगंध और आदिम जनजातीय परंपराओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर स्थानीय निवासियों और कारीगरों से पारंपरिक कलाओं एवं उत्पादों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की.


राष्ट्रपति ने बस्तर पंडुम को आदिवासी विरासत के संरक्षण और उसे राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बताया. उन्होंने ढोकरा हस्तशिल्प, टेराकोटा, लकड़ी की नक्काशी, सीसल कला, बांस कला, लौह शिल्प, जनजातीय वेश-भूषा व आभूषण, तुम्बा कला, जनजातीय चित्रकला, स्थानीय व्यंजन और लोक चित्रों पर आधारित प्रदर्शनी की सराहना की.

विज्ञापन


प्रदर्शनी में ढोकरा कला से निर्मित सामग्रियों का विशेष आकर्षण रहा. लॉस्ट वैक्स कास्टिंग तकनीक से तैयार यह प्राचीन जनजातीय धातु कला प्रकृति, देवी-देवताओं और ग्रामीण जीवन को दर्शाती है. इसके साथ ही टेराकोटा कला की मिट्टी से बनी आकृतियों ने लोक आस्था और पारंपरिक जीवनशैली की जीवंत झलक प्रस्तुत की.


लकड़ी की नक्काशी के माध्यम से सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को उकेरा गया, जिसमें सागौन, साल और अन्य स्थानीय लकड़ियों का उपयोग किया गया. वहीं सीसल और बांस से बने उपयोगी एवं सजावटी उत्पादों के साथ गढ़े हुए लोहे की कलाकृतियों ने भी विशेष ध्यान आकर्षित किया.


जनजातीय आभूषणों के स्टॉल में चांदी, मोती, शंख और विभिन्न धातुओं से हाथ से बनाए गए आभूषण प्रदर्शित किए गए, जो आदिवासी समाज की पहचान और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं. तुम्बा कला के अंतर्गत लौकी से बने पारंपरिक वाद्य यंत्र और सजावटी वस्तुएं भी प्रदर्शनी का हिस्सा रहीं.


जनजातीय वेशभूषा स्टॉल में दंडामी माढ़िया, अबूझमाड़िया, मुरिया, भतरा और हल्बा जनजातियों की पारंपरिक पोशाकें युवक-युवतियों द्वारा प्रस्तुत की गईं. इसके अलावा जनजातीय चित्रकला में जंगल, लोक देवता, पर्व-त्योहार और दैनिक जीवन को रंगों व प्रतीकों के माध्यम से उकेरा गया.


स्थानीय व्यंजन स्टॉल में जोंधरी लाई के लड्डू, मंडिया पेज, आमट, चापड़ा चटनी, कुलथी दाल, पान बोबो, तीखुर सहित पारंपरिक खाद्य पदार्थों और लांदा व सल्फी जैसे पेय पदार्थों का प्रदर्शन किया गया. लोकचित्रों और साहित्य की प्रदर्शनी के माध्यम से बस्तर की संस्कृति, इतिहास और लोकजीवन की समृद्ध विरासत को भी प्रदर्शित किया गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

10 मिनट पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

11 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

16 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

22 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

22 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP