सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: पागल कुत्ते के काटे बकरे का मांस खाने से दहशत

छत्तीसगढ़: पागल कुत्ते के काटे बकरे का मांस खाने से दहशत, 400 ग्रामीणों की जांच शुरू

C

CG Khabar

30 दिस. 2025, 03:03 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

Rabies mediacal camp
Rabies mediacal camp

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सरगंवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को पता चला कि 'निकाली पूजा' के दौरान जिस बकरे की बलि देकर प्रसाद बांटा गया, उसे कुछ समय पहले एक पागल कुत्ते ने काटा था. इस पारंपरिक अनुष्ठान में गांव के लगभग 400 पुरुषों ने उस बकरे का मांस खाया था, जिसके बाद अब पूरे इलाके में रेबीज के संक्रमण को लेकर भारी डर और तनाव का माहौल है.


यह मामला 28 दिसंबर का है, जहां हर तीन साल में होने वाली इस पूजा में 12 से 15 बकरों की बलि दी गई थी. ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच और उप-सरपंच द्वारा खरीदा गया एक बकरा पहले से ही रेबीज संक्रमित कुत्ते का शिकार हुआ था और उसका इलाज चल रहा था, लेकिन यह जानकारी उनसे छिपाई गई. 

विज्ञापन


जब गांव में यह बात फैली, तो स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से मेडिकल हस्तक्षेप और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की.


मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. मार्को के निर्देश पर 31 दिसंबर को गांव में एक विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जहां मांस खाने वाले सभी लोगों की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें बचाव के टीके (Prophylaxis) लगाए जाएंगे. 


हालांकि, पशु चिकित्सक डॉ. चंदू मिश्रा ने ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश करते हुए कहा कि रेबीज का वायरस आमतौर पर उच्च तापमान पर खाना पकाने से मर जाता है और पके हुए मांस से संक्रमण का खतरा बेहद कम होता है. 


इसके बावजूद, एहतियात के तौर पर चिकित्सीय परामर्श जरूरी है. फिलहाल गांव में गुस्से और डर का माहौल बना हुआ है.

(Symbolic Photo)

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

5 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

6 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

10 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

10 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

10 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP