बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ से 31 मार्च 2026 तक होगा नक्सलवाद का खात्मा- डिप्टी सीएम

C

CG Khabar

13 फ़र. 2026, 01:36 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

विजय शर्मा
विजय शर्मा

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ जारी अभियान को लेकर महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए. उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से माओवादी खतरे को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है. 


विजय शर्मा ने कहा कि जनवरी 2024 से अब तक सुरक्षा बलों ने 532 नक्सलियों को ढेर किया है, जबकि 2004 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि इस अवधि में 2,700 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की है, जो कि गिरफ्तारियों की संख्या से अधिक है.

विज्ञापन


गृह मंत्री ने जानकारी दी कि सुरक्षा बलों ने अब तक 1,100 से अधिक आधुनिक हथियार बरामद किए हैं, जिनमें AK-47, इंसास और मोर्टार जैसे घातक हथियार शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इस अभियान में माओवादी संगठन के 6 पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति के सदस्य मारे गए हैं, जबकि कई जोनल कमेटी सदस्यों को भी ढेर किया गया है. 


नक्सलियों के पुनर्वास के लिए राज्य में सात केंद्र संचालित हैं, जहाँ अब तक 1,700 पूर्व नक्सलियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया गया है. इन आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज से जोड़ने के लिए सरकार मोबाइल फोन, आधार कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं प्रदान कर रही है.


बस्तर संभाग के विकास पर जोर देते हुए शर्मा ने कहा कि सरकार हर गांव तक बिजली, पानी, स्कूल और अस्पताल पहुंचाने के लक्ष्य पर काम कर रही है. 


इसके अतिरिक्त, उन्होंने 'एकीकृत आपराधिक न्याय प्रणाली' (ICJS) के प्रभावी क्रियान्वयन और अवैध धर्मांतरण के विरुद्ध बढ़ती कार्रवाई का भी उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि राज्य की एटीएस को मजबूत किया गया है और अवैध प्रवासियों की पहचान व निर्वासन के लिए जिलों में टास्क फोर्स गठित की गई है, जिसके तहत अब तक 34 लोगों को डिपोर्ट किया जा चुका है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर: झगड़े से तंग पिता ने पुत्र पर टंगिया से किया वार, मौत के बाद सरेंडर

6 घंटे पहले

NMDC Bastar Plant
छत्तीसगढ़

NMDC नगरनार स्टील प्लांट में हादसा: खौलते हॉट मेटल की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

7 घंटे पहले

नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

13 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

14 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

14 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP