मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

कोंडागांव: एक मंडप में दो दुल्हनों से युवक ने रचाई अनोखी शादी

C

CG Khabar

27 मार्च 2026, 03:04 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

एक दुल्हा -दो दुल्हन-कोंडागांव
एक दुल्हा -दो दुल्हन-कोंडागांव

कोंडागांव । डेस्क: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां फरसगांव ब्लॉक के बैलगांव में एक युवक ने एक ही मंडप में दो युवतियों के साथ सात फेरे लिए. यह अनोखा विवाह अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें तेजी से प्रसारित हो रही हैं. 


मिली जानकारी के मुताबिक, बैलगांव के रहने वाले हितेश यादव का फूलबती नाग और यामिनी देहारी नामक दो युवतियों के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शुरुआत में हितेश ने फूलबती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उस समय बात नहीं बन पाई. इसके बाद उसने यामिनी को प्रस्ताव दिया, जिस पर वह राजी हो गई.

विज्ञापन


कहानी में मोड़ तब आया जब बाद में फूलबती ने भी हितेश से विवाह करने की इच्छा जाहिर की. 


पेचीदा स्थिति को देखते हुए तीनों परिवारों ने आपस में बैठकर चर्चा की और आपसी रजामंदी से इस त्रिकोणीय विवाह का निर्णय लिया गया. 


इस शादी की सबसे खास बात यह रही कि दोनों दुल्हनों के परिवार बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंचे, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों और सामाजिक सौहार्द के बीच विवाह की रस्में पूरी की गईं. 


इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभिन्न समाज के लोग भी शामिल हुए. हालांकि इस विवाह को लेकर अब तक किसी सामाजिक संगठन की आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है, लेकिन क्षेत्र के लोग इस अनोखी शादी को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

37 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

48 मिनट पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

एक घंटा पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

एक घंटा पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

एक घंटा पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP